लाइव न्यूज़ :

बिहार में वैशाली जिले के एसपी का रीडर निकला करोड़ों की संपत्ति का मालिक, छापेमारी में खुलासा

By एस पी सिन्हा | Updated: December 25, 2021 20:44 IST

निगरानी विभाग की टीम पटना के बेउर थाना अंतर्गत तेज प्रताप नगर में स्थित आलीशान भवन में छापेमारी करने पहुंची तो उसके द्वारा अर्जित अकूत धन संपदा को देखकर सभी हैरान रहे गये.

Open in App

पटना: बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ जारी कार्रवाई में एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है. अवैध कमाई के मामले में निगरानी की टीम ने हाजीपुर पुलिस मुख्यालय में जन शिकायत कोषांग में कार्यरत पुलिस अधिकारी अनिल कुमार के हाजीपुर और पटना के आवास पर छापेमारी शुरू की है. 

छपेमारी के दौरान अनिल के घर से कई महत्वपूर्ण कागजात के साथ अकूत धन संपदा अर्जित किये जाने की जानकारी मिली है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार निगरानी विभाग की टीम पटना के बेउर थाना अंतर्गत तेज प्रताप नगर में स्थित आलीशान भवन में छापेमारी करने पहुंची तो उसके द्वारा अर्जित अकूत धन संपदा को देखकर सभी हैरान रहे गये. निगरानी ब्यूरो ने शुक्रवार को ही दारोगा के खिलाफ एक करोड 55 लाख 39 हजार रूपये आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में केस दर्ज किया था. इसके बाद तलाशी ली गई. 

पटना के तेज प्रताप नगर स्थित 5000 वर्ग फीट जमीन पर निर्मित एक पांच मंजिला मकान एवं तीन मंजिला भवन की तलाशी ली गई. अब तक की तलाशी के क्रम में सोना एवं चांदी के जेवर भी मिले जिसकी कुल कीमत 5 लाख 50 हजार आंकी गई है. 

जमीन के छह डीड बरामद हुए हैं, जिसकी कीमत डेढ करोड रूपया बताया जाता है. इसके अलावा 2 डीड जिसकी कीमत रुपये 10 लाख से अधिक की है. उसे बैंक में बंधक रखकर लोन लिया गया है. इसके साथ ही 17 बैंकों के पास बुक, पांच डेबिट कार्ड मिला है. 

बजाज एलियांज, आईसीआईसीआई में निवेश संबंधित कागजात मिले हैं. इसके अलावा एक हुंडई क्रेटा तथा एक मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार भी बरामद हुआ है. भवन के ग्राउंड फ्लोर पर इलेक्ट्रॉनिक्स टायर गोदाम, द्वितीय मंजिल पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण का कार्यालय, तृतीय मंजिल पर कंप्यूटर हब, चौथे मंजिल पर आईसीआईसीआई बैंक के फाइनेंसर का कार्यालय है.

वहीं, हाजीपुर के आवास से कई कागजात जब्त किए गए हैं. बताया जाता है कि भ्रष्ट पुलिस अधिकारी के खिलाफ निगरानी के पास अकूत धन संपदा अर्जित करने की सूचना मिली थी. उसके बाद यहां पर छापेमारी हुई है. निगरानी विभाग के सूत्रों का कहना है कि छापेमारी चल रही है, इसलिए फिलहाल कुछ बोलना जल्दबाजी होगा, लेकिन कई महत्वपूर्ण कागजात मिले हैं. पूरी जांच के बाद ही विस्तृत जानकारी मिल पाएगी कि कितनी संपत्ति वैशाली एसपी के रीडर अनिल ने अवैध तरीके से अर्जित कर रखी थी. 

छापेमारी का नेतृत्व कर रहे निगरानी विभाग के डीएसपी मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया की भ्रष्टाचार और अवैध कमाई के मामले में विजिलेंस की कार्रवाई जारी है. पूरी रिपोर्ट सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई पूरी की जायेगी.

टॅग्स :बिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?