बिहार: उपेंद्र कुशवाहा का नीतीश कुमार पर तीखा तंज, बोले- "अब तो पूरी भैंसिए गईल पानी में"

By एस पी सिन्हा | Published: October 15, 2023 04:49 PM2023-10-15T16:49:26+5:302023-10-15T16:56:54+5:30

बिहार में रालोजद के राष्ट्रीय प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ जदयू के शीर्ष नेतृत्व पर सीधा निशाना साधा है।

Bihar: Upendra Kushwaha's sharp taunt on Nitish Kumar, said - "Now all the buffaloes are drowned in water" | बिहार: उपेंद्र कुशवाहा का नीतीश कुमार पर तीखा तंज, बोले- "अब तो पूरी भैंसिए गईल पानी में"

बिहार: उपेंद्र कुशवाहा का नीतीश कुमार पर तीखा तंज, बोले- "अब तो पूरी भैंसिए गईल पानी में"

Highlightsउपेन्द्र कुशवाहा ने एक बार फिर किया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जदयू पर एकसाथ तीखा हमला कुशवाहा ने नीतीश के करीबी डॉ राजवर्धन आजाद के विधान परिषद में मनोनीत होने पर ली चुटकी नये मनोनयन के बाद संभवतः जदयू के मित्रों का भ्रम टूटा होगा, अब तो भैंसिए गई पानी में

पटना: राष्ट्रीय लोक जनता दल (रालोजद) के राष्ट्रीय प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ जदयू के शीर्ष नेतृत्व पर सीधा निशाना साधा है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफी करीबी माने जाने वाले डॉ राजवर्धन आजाद को विधान परिषद का सदस्य मनोनीत किए जाने पर उन्होंने चुटकी ली है।

रालोजद चीफ उपेन्द्र कुशवाहा ने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किये एक पोस्ट में लिखा कि विधान परिषद की सदस्यता से मेरे इस्तीफा के कारण रिक्त पद पर नये मनोनयन के बाद संभवतः जदयू के मेरे उन मित्रों का भ्रम टूट ही गया होगा, जिनको गलतफहमी हो रही थी कि उपेंद्र कुशवाहा के कारण उनकी हकमारी हो गई या हो रही थी।"

उन्होंने आगे लिखा है, "अब क्या हुआ? अब तो उपेंद्र कुशवाहा आपके रास्ते में बाधक नहीं था। फिर कहां अटक गया? आप तो हाथ पसारे रह गये...! अरे भाई, अब तो पूरी भैंसिए (जदयू) गईल पानी (राजद) में। किनारे बैठ कर पानी छप-छपाते रहिए। आपकी मर्जी। यदि आपकी आंखें अभी भी नहीं खुल रही है तो भगवान भला करें।"

कुशवाहा ने नीतीश पर हमला करते हुए आगे कहा, "न समझोगे तो मिट जाओगे, ऐ मेरे मित्रों। तेरी दास्तां तक न होगी दास्तानों में।"

दरअसल, उपेन्द्र कुशवाहा के इस्तीफे के बाद सभी को लग रहा था कि इस खाली पड़ी सीट पर किसी जदयू नेता को आगे बढ़ाया जाएगा लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चौंकाने वाला फैसला लेते हुए अपने करीबी डॉ. राजवर्धन आजाद के नाम पर मुहर लगा दी।

उल्लेखनीय है कि राजवर्धन आजाद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भागवत झा आजाद के बेटे हैं। इसी को लेकर उपेन्द्र कुशवाहा ने चुटकी ली है। उपेन्द्र कुशवाहा नीतीश कुमार पर सीधा बरसते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने राजद के सामने घुटने टेक दिए हैं।

Web Title: Bihar: Upendra Kushwaha's sharp taunt on Nitish Kumar, said - "Now all the buffaloes are drowned in water"

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे