कुशवाहा नहीं बनेंगे उपमुख्यमंत्री, सीएम नीतीश ने फालतू बताया, कहा-जदयू का कोई नहीं बनेगा मंत्री

By एस पी सिन्हा | Updated: January 11, 2023 19:48 IST2023-01-11T19:47:30+5:302023-01-11T19:48:55+5:30

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि दो-दो उपमुख्यमंत्री बनाने की खबर को बकवास बताते हुए कहा कि सात दलों के महगठबंधन में मंत्रियों की संख्या तय कर दी गई है।

bihar Upendra Kushwaha will not become Deputy CM Nitish Kumar called it useless, said no one JDU will become a minister | कुशवाहा नहीं बनेंगे उपमुख्यमंत्री, सीएम नीतीश ने फालतू बताया, कहा-जदयू का कोई नहीं बनेगा मंत्री

नीतीश ने कहा कि पिछली बार हम तो मुख्यमंत्री बनना ही नहीं चाहते थे।

Highlightsकांग्रेस से भी कुछ सदस्यों को बनाया जाना बाकी है।जदयू कोटे से कोई नया मंत्री नहीं बनेगा।नीतीश ने कहा कि पिछली बार हम तो मुख्यमंत्री बनना ही नहीं चाहते थे।

पटनाः जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को उपमुख्यमंत्री बनाने की खबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फालतू बताया है। उन्होंने दो-दो उपमुख्यमंत्री बनाने की खबर को बकवास बताते हुए कहा कि सात दलों के महगठबंधन में मंत्रियों की संख्या तय कर दी गई है।

 

अगर किसी पार्टी के मंत्री ने इस्तीफा दिया है तो उस कोटे पर मंत्री तय करने का अधिकार संबंधित पार्टी को है। कांग्रेस से भी कुछ सदस्यों को बनाया जाना बाकी है। अगर वमपंथी पार्टियां मंत्रिमंडल में शामिल होना चाहे तो उस पर चर्चा हो सकती है। समाधान यात्रा के दौरान मधुबनी पहुंचे नीतीश कुमार ने यह भी साफ कर दिया कि अब जदयू कोटे से कोई नया मंत्री नहीं बनेगा।

उन्होंने कहा कि अब कोई नया उपमुख्यमंत्री नहीं बनेगा। नया उप मुख्यमंत्री बनाने की बात फालतू है। इसका कोई सवाल ही नहीं उठता। वो तो पिछली दफे भाजपा ने दो उपमुख्यमंत्री बना दिया था। नीतीश ने कहा कि पिछली बार हम तो मुख्यमंत्री बनना ही नहीं चाहते थे। उनलोगों ने जबर्दस्ती मुझे मुख्यमंत्री बना दिया और दो उपमुख्यमंत्री बना दिये। लेकिन अब ऐसा कुछ नहीं है।

दरअसल पिछले कुछ दिनों से पार्टी के संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चा हो रही थी। उपेन्द्र कुशवाहा ने इस मामले पर कहा था कि वह कोई संन्यासी नहीं है। अगर चर्चा चल रही है तो अच्छी बात है। बता दें कि मंगलवार को ही उपेंद्र कुशवाहा ने उप मुख्यमंत्री पद पर दावेदारी ठोंकी थी।

कुशवाहा ने कहा था कि उनकी कोई व्यक्तिगत इच्छा नहीं है, लेकिन वे राजनीति में भजन करने के लिए नहीं आये हैं। उन्होंने ये भी कहा था कि नीतीश कुमार को इस उपमुख्यमंत्री बनाने के मसले पर फैसला लेना है। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा था कि अगर उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाने की चर्चा चल रही है तो अच्छी बात है।

Web Title: bihar Upendra Kushwaha will not become Deputy CM Nitish Kumar called it useless, said no one JDU will become a minister

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे