लाइव न्यूज़ :

बिहार: सीट शेयरिंग पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, मुझे 20-20 पर नहीं बल्कि गिल्ली डंडा पर भरोसा

By एस पी सिन्हा | Updated: September 24, 2018 18:39 IST

रालोसपा के पैगाम-ए-खीर कार्यक्रम के बारे में कुशवाहा ने कहा कि एकसाथ दलित हों या पंडित सभी बैठेंगे। हम कहीं से दूध और कहीं से चीनी लाएंगे और मुसलमान भाई के घर से दस्तरखान आएगा।

Open in App

पटना,24 सितंबर: केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री और रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने राज्य में कानून-व्यवस्था की बिगड़ रही स्थिति लेकर एक बार फिर से सरकार पर निशाना साधा है। आज कुशवाहा ने मुजफ्फरपुर में हुए पूर्व मेयर समीर कुमार हत्याकांड के मामले में प्रतिक्रिया देते हुए पटना में कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था खराब है। उन्होंने कहा कि 'हे भगवान ये क्या हो रहा बिहार में? इससे ज्यादा मैं कुछ भी नहीं कह सकता।

मंगलवार से रालोसपा के पैगाम-ए-खीर कार्यक्रम के बारे में कुशवाहा ने कहा कि एकसाथ दलित हों या पंडित सभी बैठेंगे। हम कहीं से दूध और कहीं से चीनी लाएंगे और मुसलमान भाई के घर से दस्तरखान आएगा। सीट शेयरिंग के सवाल पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि अभी इस मुद्दे पर सिर्फ और सिर्फ कयास ही लगाये जा रहे हैं। उपेंद्र कुशवाहा ने 20-20 फार्मूला को रिजेक्ट करते हुए इशारों में अपनी बात कही। उन्होंने कहा कि मैं क्रिकेट नहीं खेलता इसलिए ये फार्मूला नहीं जानता। 

मैनें सिर्फ गिल्ली डंडा ही खेला है। अमित शाह से मुलाकात के सवाल को टालते हुए कुशवाहा ने कहा कि जनता से मुलाकात हो रही है। सीट शेयरिंग को लेकर की गई बैठक में रालोसपा को न्योता नहीं दिया गया। इस बात से पार्टी के राष्ट्रीय  अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा काफी निराश हैं। इशारे-इशारे में ही उन्होंने पार्टी को अनदेखा करने पर कहा है कि, 'उपेन्द्र कुशवाहा किसी के लिए कोई समस्या नहीं रहा है'। 

कुशवाहा के इस बयान के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। इस बयान ने यह साफ कर दिया है कि एनडीए में सबकुछ ठीक तो बिल्कुल नहीं चल रहा है। न्यायपालिका के सवाल पर कुशवाहा ने कहा कि गरीब लोगों के लिए महत्त्वपूर्ण दरवाजा आज भी बंद है जबकि पैसेवाले लोगों के लिये दरवाजे खुले हैं। हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे पूरे तौर पर बंद हैं और एससी-एसटी लोगों का वहां पहुंचना नामुमकिन है।

कुशवाहा ने कहा कि गरीब लोगों के पास कितना भी टैलेंट रहे वो कोर्ट में कभी नहीं पहुंच सकते। पार्टी के हल्ला बोल, दरवाजा खोल कार्यक्रम के बारे में बताते हुए कुशवाहा ने कहा कि ये कार्यक्रम आगे भी चलेगा। मुजफ्फरपुर में 20 अक्टूबर, गया में 3 नवंबर को जबकि मुंगेर में 24 नवम्बर और पूर्णिया में 25 नवम्बर को ये कार्यक्रम होगा। 

टॅग्स :बिहारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया