लाइव न्यूज़ :

बिहारः समय आने दीजिए हम सब कुछ बता देंगे, कुशवाहा ने कहा-2024 चुनाव में मोदी के सामने कोई टिकने वाला नहीं

By एस पी सिन्हा | Updated: April 21, 2023 17:34 IST

उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार की विकास योजनाओं की पॉलिसी पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसी नीति बनाते हैं, जिसका खामियाजा बिहार के लोगों को उठाना पड़ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्दे2024 के चुनाव में पीएम मोदी के सामने कोई टिकने वाला नहीं है।उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि क्या बात हुई जब मुझे आवश्यकता महसूस होगी तब मैं बताऊंगा।शिक्षकों की भर्ती की जा रही है, उससे कोई फायदा नहीं होनेवाला है।

पटनाः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर दिल्ली से पटना लौटे राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि समय आने दीजिए हम सब कुछ बता देंगे कब कहां जा रहे हैं। लेकिन, इतना साफ है कि 2024 के चुनाव में मोदी के सामने कोई टिकने वाला नहीं है।

मीडिया के द्वारा यह पूछे जाने पर कि इस मुलाकात में क्या बात हुई? उन्होंने कहा हमारी मुलाकात कल गृह मंत्री से हुई है और मुलाकात हुई है तो कुछ तो बात हुई होगी। मुलाकात बात के  ही लिए होती है। बात क्या हुई इसके बारे में आप लोग अटकलें लगाने के लिए स्वतंत्र हैं। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि क्या बात हुई जब मुझे आवश्यकता महसूस होगी तब मैं बताऊंगा।

कौन सी बात बताएंगे कौन सी नहीं बताएंगे यह मेरे ऊपर है। उन्होंने कहा जब मुझे बतानी होगी तब मैं खुद बता दूंगा। अभी हम तैयार नहीं है कि हम आप लोगों से हर कुछ शेयर कर पाएं। जहां तक नीतीश कुमार के प्रयासों का सवाल है तो नई दिल्ली में वह उन्ही पार्टियों के लोगों से मिले, जिनकी बिहार में महागठबंधन की सरकार है।

इस मुलाकात में कुछ भी नया नहीं है। उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार की विकास योजनाओं की पॉलिसी पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह ऐसी नीति बनाते हैं, जिसका खामियाजा बिहार के लोगों को उठाना पड़ रहा है। उन्होंने शिक्षक भर्ती नियमावली के फैसले को लेकर कहा कि मैंने बहुत पहले उन्हें कहा था कि जिस तरह से शिक्षकों की भर्ती की जा रही है, उससे कोई फायदा नहीं होनेवाला है। इसको बदलिए।

मैनें कहा था कि आयोग बनाकर शिक्षक बहाली करें, लेकिन उन्होंने इसे नहीं माना। आज 18 साल बाद वह फिर से पीछे की ओर मुड़ गए हैं। नियमावली में उन्हें संशोधन करना पड़ा है। नीतीश कुमार बताएं कि जो भविष्य बर्बाद हुआ है, उसको कौन लौटाएगा?

टॅग्स :उपेंद्र कुशवाहाअमित शाहनरेंद्र मोदीBJPनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे