बिहारः महागठबंधन सरकार से बगावत का इनाम!, कुशवाहा पर केन्द्र सरकार मेहरबान, 'वाई’ प्लस सुरक्षा

By एस पी सिन्हा | Updated: March 9, 2023 16:35 IST2023-03-09T16:33:33+5:302023-03-09T16:35:24+5:30

बिहारः लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान और विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक मुकेश सहनी को दी गई थी। 

Bihar Upendra Kushwaha got y plus security Reward rebellion cm nitish kumar Central government pm narendra modi | बिहारः महागठबंधन सरकार से बगावत का इनाम!, कुशवाहा पर केन्द्र सरकार मेहरबान, 'वाई’ प्लस सुरक्षा

उपेंद्र कुशवाहा की सुरक्षा की समीक्षा की गई थी।

Highlightsकेंद्र सरकार ने अधिसूचना जारी कर दिया है। उपेंद्र कुशवाहा की सुरक्षा की समीक्षा की गई थी। बीते कुछ दिनों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ हमलावर हैं।

पटनाः पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को केंद्र सरकार ने ’वाई’ प्लस श्रेणी की सुरक्षा दे दी है। केंद्र सरकार ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दिया है। आईबी के ओर से मिले इनपुट के आधार पर केंद्र सरकार ने ऐसी सुरक्षा उपलब्ध कराई है।

कुशवाहा से पहले यह सुरक्षा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान और विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक मुकेश सहनी को दी गई थी। बताया जाता है कि पिछले दिनों आईबी के तरफ से या अनुमान लगाया गया था कि उपेंद्र कुशवाहा पर हमले किए जा सकते हैं जिसके बाद अब केंद्र सरकार के तरफ से उन्हें ’वाई’ प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी गई है।

दरअसल, उपेंद्र कुशवाहा की सुरक्षा की समीक्षा की गई थी। इसके बाद केंद्र सरकार ने अहम फैसला लेते हुए उपेंद्र कुशवाहा की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने का फैसला किया। बता दें कि कुशवाहा बीते कुछ दिनों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ हमलावर हैं। ऐसे में राजनीति पर नजर रखने वाले मान रहे हैं कि भाजपा, उपेंद्र कुशवाहा के सहारे नीतीश कुमार को घेरने की योजना बना रही है।

उल्लेखनीय है कि वाई स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था में देश के वो वीआईपी लोग आते हैं। जिनको इसके तहत 11 सुरक्षाकर्मी मिले होते हैं। 11 में से पांच स्टेटिक पुलिस कर्मी सुरक्षा के लिए वीआईपी के घर और उसके आसपास रहेंगे। इनमें 1 या 2 कमांडो और 2 पीएसओ भी शामिल होते है। 

Web Title: Bihar Upendra Kushwaha got y plus security Reward rebellion cm nitish kumar Central government pm narendra modi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे