लाइव न्यूज़ :

कुशवाहा ने नीतीश पर साधा निशाना, बोले- नीतीश जी, यह कैसा सुशासन है

By भाषा | Updated: November 12, 2018 04:28 IST

उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी पार्टी के दोनों विधायकों के जदयू में शामिल होने की अटकलों को लेकर रविवार को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा।

Open in App

केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी (रालोसपा) प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी पार्टी के दोनों विधायकों के जदयू में शामिल होने की अटकलों को लेकर रविवार को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा। 

कुशवाहा आगामी लोकसभा चुनाव में बिहार में लोकसभा सीटों के राजग के घटक दलों के बीच बंटवारे को लेकर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से बातचीत के लिए आज पटना से दिल्ली रवाना हुए।

रालोसपा विधायक सुधांशु शेखर के आज यहां जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर से मुलाकात की खबर पर कुशवाहा ने ट्वीट करके जदयू अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘वैसे तो नीतीश कुमार जी, आपको तोड़-जोड़ में महारत हासिल है। बसपा, लोजपा, राजद, कांग्रेस और अब रालोसपा...! लेकिन बिहार व देश की जनता सब देख रही है। हम गरीबों, शोषितों, वंचितों, दलितों, पिछड़ों और गरीब सवर्णों के हक के लिए लड़ते रहेंगे। आप चाहे जितना प्रहार करें।’’ 

रालोसपा विधायक सुधांश शेखर के जदयू उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर के साथ आज मुलाकात करने पर उनके साथ..साथ कुशवाहा की पार्टी के दूसरे विधायक ललन पासवान के जदयू में शामिल होने की अटकलें लगायी जा रही हैं।

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में रालोसपा ने केवल दो सीटें जीती थीं। इसके अन्य विधायक ललन पासवान पहले से ही जहानाबाद से पार्टी के सांसद अरुण कुमार की अध्यक्षता वाले एक असंतुष्ट समूह में शामिल हो चुके हैं।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया