लाइव न्यूज़ :

बिहार में लागू हुआ अनलॉक-तीन, नाइट कर्फ्यू जारी, धार्मिक स्थल, स्कूल-कॉलेज बंद, जानें क्या खुल सकता है...

By एस पी सिन्हा | Updated: June 21, 2021 19:24 IST

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर जानकारी दी है. मुख्यमंत्री ने बताया कि कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा की गई.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में 23 जून से 6 जुलाई तक अनलॉक-3 के नियम लागू रहेंगे. कोरोना की चेन टूटने के बाद सरकार की ओर से इसबार कई छूट दिए गए हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि गैर-सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ काम करेंगे.

पटनाः बिहार में कोरोना संक्रमण के घटते प्रकोप को देखते हुए अनलॉक की अवधि बढ़ा दी गई है. राज्य में अब 6 जुलाई तक आंशिक लॉकडाउन लगाया गया है.

राज्य में कोरोना संकट में प्रतिबंधों में रियायत देने को लेकर आज क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक हुई. आज की बैठक में कई अन्य छूट के साथ प्रतिबंध की अवधि को बढ़ाया गया है. क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक के बाद लिये गए निर्णय की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर जानकारी दी है. मुख्यमंत्री ने बताया कि कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा की गई.

नई गाइडलाइन का ऐलान करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में 23 जून से 6 जुलाई तक अनलॉक-3 के नियम लागू रहेंगे. कोरोना की चेन टूटने के बाद सरकार की ओर से इसबार कई छूट दिए गए हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि गैर-सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ काम करेंगे. इसके अलावा अब दुकानें शाम 7 बजे तक खुली रहेंगी, जो पहले शाम 6 बजे तक खुली रहती थीं.

उन्होंने कहा कि राज्य में नाइट कर्फ्यू पूर्वरत जारी रहेगा. हालांकि समय में बदलाव किया गया है. नई गाइडलाइन के मुताबिक रात 9 बजे से सुबह 5 बजे नाइट कर्फ्यू रहेगा. साथ ही सरकार की ओर से जारी नई गाइडलाइन के मुताबिक पार्क और उद्यानों को खोलन का आदेश दिया गया है. पार्क और उद्यान सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक खुले रहेंगे.

हालांकि मुख्यमंत्री ने ये भी कहा है कि लोगों को अभी भी सतर्कता बरतने की आवश्यकता है. यहां बता दें कि कोरोना का खतरनाक संक्रमण धीरे-धीरे कमजोर होने लगा है. शहरी इलाके में कम संख्या में नये मरीज मिल रहे हैं. वहीं ग्रामीण इलाकों में अभी भी 15 से 20 मरीज हर रोज मिल रहे हैं. 

गौरतलब हो कि अनलॉक 3 को लेकर राज्य के मुख्य सचिव और गृह सचिव के स्तर पर जिलों से फीडबैक लिया गया था. सरकार ने पहले अनलॉक 1 को एक हफ्ते, अनलॉक-2 को एक हफ्ते और अब अनलॉक-3 की तरफ कदम बढ़ाने का फैसला किया है. सरकार ने धार्मिक स्थलों और शिक्षण संस्थानों को फिलहाल बंद रखने का ही आदेश दिया है.

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाबिहार में कोरोनापटनाबिहारनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट