लाइव न्यूज़ :

बिहार: कुएं में दम घुटने से दो किसानों की मौत, रस्सी के सहारे उतरकर विद्दुत मोटर कर रहे थे ठीक

By भाषा | Updated: August 22, 2019 02:35 IST

Open in App

बिहार में कैमूर जिले के कुढ़नी थाना अंतर्गत कम्हारी गांव के दो किसानों की एक कुएं में दम घुटने से बुधवार को मौत हो गयी। पुलिस अधीक्षक दिलनवाज अहमद ने बताया कि मृतक किसानों में ओमप्रकाश चौधरी (51) और जितेन्द्र चौधरी (48) शामिल हैं। ग्रामीणों ने बताया कि ओमप्रकाश चौधरी कृषि कार्य से बधार स्थित कुएं में रस्सी के सहारे उतरकर विद्युत मोटर ठीक कर रहे थे।

कुछ देर बाद ओमप्रकाश गैस के प्रभाव से बेहोश हो गए। उन्होंने बताया कि यह देख दूसरे किसान जितेन्द्र उन्हें बचाने के लिए रस्सी से उतरने लगे। कुएं में कुछ ही नीचे जाने पर गैस से उनका भी दम घुटने लगा तो वह शोर मचाते हुए ऊपर की ओर आने लगे। इसी दौरान घबराहट में रस्सी छूट गई और वह भी कुएं में गिर पड़े।

बाद में दोनों किसानों को कुएं से बाहर निकालकर रामगढ़ रेफरल अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत लाया गया घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए कैमूर जिला मुख्यालय भभुआ स्थित सदर अस्पताल भेज दिया है। 

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया