लाइव न्यूज़ :

बिहार: बलात्कार के मामले में एक दिन में सुनवाई पूरी, दोषी को आजीवन कारावास की सजा

By भाषा | Updated: November 28, 2021 20:38 IST

Open in App

अररिया, 28 नवंबर बिहार के अररिया की एक पॉक्सो अदालत ने आठ वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार के एक मामले में केवल एक दिन में मामले की सुनवाई पूरी करते हुए दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

देश में यौन उत्पीड़न से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अदालत के द्वारा संभवत: पहली बार इतनी तेजी से सुनवाई करते हुए निर्णय सुनाया गया है।

पॉक्सो अदालत के विशेष न्यायाधीश शशि कांत राय ने दोषी पर 50,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया और उसे पीड़िता के पुनर्वास के लिए 7 लाख रुपये का मुआवजा देने का निर्देश दिया।

आदेश चार अक्टूबर को पारित किया गया था। हालांकि 26 नवंबर को इसे उपलब्ध कराया गया।

इस साल 22 जुलाई को लड़की के साथ बलात्कार किया गया था। अगले दिन इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई। अररिया महिला थाने की प्रभारी रीता कुमारी मामले की निगरानी कर रही थीं।

पॉक्सो लोक अभियोजक श्यामलाल यादव ने पत्रकारों से कहा, ''अररिया मामले की सुनवाई देश में बलात्कार के मामले में हुई सबसे तेज सुनवाई थी। इससे मध्य प्रदेश के दतिया जिले की एक अदालत का रिकॉर्ड टूट गया, जिसने अगस्त 2018 में तीन दिन में बलात्कार के मुकदमे को निपटा दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIND vs SA, 1st T20I: भारतीय गेंदबाजों ने दक्षिण अफ्रीका को 74 रन पर समेटा, 101 से जीत हासिल की, 1-0 से बढ़त

क्रिकेटताश के पत्तों की तरह बिखरी साउथ अफ्रीका टीम, 74 रनों पर ऑलआउट, भारत 101 रनों से जीता पहला टी20 मैच

क्राइम अलर्टVIDEO: यूपी के मुरादाबाद में बुर्का पहने चोरों ने PNB का एटीएम उखाड़कर ले गए, CCTV में कैद पूरी वारदात

क्रिकेट205 छक्के साथ रोहित शर्मा सबसे आगे?, T20I में भारत के लिए सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी, देखिए टॉप-5 की सूची

भारतमाइक्रोसॉफ्ट के बॉस सत्या नडेला ने पीएम मोदी से मिले, भारत में ‘AI फर्स्ट फ्यूचर’ के लिए $17.5 बिलियन का करेंगे निवेश

भारत अधिक खबरें

भारतअरपोरा क्लब में आग लगने के बाद गोवा के वागाटोर में लूथरा के नाइट क्लब पर चला बुलडोजर

भारतबिहार: सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के जदयू में आने को लेकर गरमाई सियासत, जदयू नेताओं ने की आवाज बुलंद

भारतWATCH: राहुल गांधी ने टी-शर्ट लुक छोड़कर खादी कुर्ता पहना, पॉलिटिकल मैसेज देने के लिए किया कपड़ों का इस्तेमाल

भारत50-100 ग्राम पी लेता है या पत्नी के लिए शराब लेकर जाने वाले को पकड़ना सरासर गलत?, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा-धंधेबाज पर कार्रवाई करो, मजदूर को मत सताओ

भारतविशेष गहन पुनरीक्षणः यूपी में पौने तीन करोड़ गणना फॉर्म नहीं आए वापस?, एसआईआर की समयसीमा बढ़ेगी