लालू-राबड़ी आवास पर किन्नर टोली, तेजस्वी के पुत्र इराज को दिया फलने-फूलने और स्वस्थ रहने का आशीर्वाद 

By एस पी सिन्हा | Updated: July 11, 2025 15:43 IST2025-07-11T15:41:24+5:302025-07-11T15:43:19+5:30

किन्नरों की टोली ने राबड़ी आवास के बाहर जमकर ठुमके लगाए। उन्होंने नाच-गाकर लालू परिवार की सबसे बड़ी ख़ुशी का जश्न मनाया।

bihar Transgender group Lalu yadav-Rabri residence blessed Tejashwi's son Iraj prosper and stay healthy | लालू-राबड़ी आवास पर किन्नर टोली, तेजस्वी के पुत्र इराज को दिया फलने-फूलने और स्वस्थ रहने का आशीर्वाद 

file photo

Highlightsआपको नेग में क्या-क्या मिला तो कहा कि लालू जी ने जो दे दिया हमने ले लिया।तेजस्वी यादव को भी हमने मुख्यमंत्री बनने का आशीर्वाद दिया है।पिछले एक महीने से ज्यादा समय से कोलकाता में थे।

पटनाः राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के घर शुक्रवार सुबह किन्नरों की टीम ने खास माहौल बना दिया। दरअसल, गुरुवार को लालू यादव की बहु राजश्री बेटे इराज के साथ पटना पहुंचीं। परिवार में नए सदस्य के आगमन की खुशी में किन्नर समाज के लोग राबड़ी आवास पहुंच गए। वे वहां बधाई देने के साथ-साथ खुशी में झूमते और नाचते नजर आए। किन्नर समाज के सदस्यों ने जमकर नृत्य और गान के जरिए माहौल को खुशनुमा बना दिया। किन्नरों की टोली ने राबड़ी आवास के बाहर जमकर ठुमके लगाए। उन्होंने नाच-गाकर लालू परिवार की सबसे बड़ी ख़ुशी का जश्न मनाया।

वहीं मीडिया कर्मियों ने उनसे पूछा कि आपको नेग में क्या-क्या मिला तो उन्होंने कहा कि लालू जी ने जो दे दिया हमने ले लिया। हम बहुत खुश हैं। हमने तेजस्वी यादव के पुत्र को हमेशा फलने फूलने और स्वस्थ रहने का आशीर्वाद दिया है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को भी हमने मुख्यमंत्री बनने का आशीर्वाद दिया है।

उल्लेखनीय है कि किन्नर समाज की ओर से यह पारंपरिक बधाई बिहार की सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा रही है, और किसी भी शुभ अवसर, विशेषकर संतान जन्म पर, किन्नरों द्वारा बधाई देने की परंपरा वर्षों से चली आ रही है। बता दें कि पिछले महीने तेजस्वी यादव और राजश्री के पुत्र इराज का जन्म कोलकाता में हुआ था। वे पिछले एक महीने से ज्यादा समय से कोलकाता में थे।

साल 2021 के दिसंबर में तेजस्वी ने राजश्री से विवाह रचाया था। दोनों ने लव मैरिज की थी। राष्ट्रीय राजधानी में नई दिल्ली में हुए इस विवाह समारोह ने काफी चर्चा बटोरी थी। बाद में वर्ष 2023 में तेजस्वी यादव पहली बार पिता बने जब राजश्री ने पुत्री को जन्म दिया। उसका जन्म नवरात्रि में हुआ था, इसलिए लालू यादव ने पोती का नामकरण देवी दुर्गा के नाम पर कत्यानी रखा था।

Web Title: bihar Transgender group Lalu yadav-Rabri residence blessed Tejashwi's son Iraj prosper and stay healthy

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे