लाइव न्यूज़ :

बिहार: एक ही परिवार के तीन लोगों को खूंटे में बांधकर पांच घंटों तक पीटा, पुलिस जांच में जुटी

By एस पी सिन्हा | Updated: January 31, 2020 07:26 IST

इस खबर से प्रशासनिक महकमें में हलचल मच गया, जब पता चला कि एक ही परिवार के तीन लोगों को कुछ लोग जानवरों की तरह पीटा जा रहा है. बताया जाता है कि दबंगों ने वार्ड नंबर 1 में भूदान की जमीन को लेकर हुए विवाद में महादलित परिवार के तीन लोगों को खूंटे में बांधकर उन्‍हें लाठी-डंडे से बुरी तरह मारा-पीटा.

Open in App

बिहार के सुपौल जिले के भपटियाही थाना क्षेत्र के सदानंदपुर गांव में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां दबंगों ने एक ही परिवार के तीन लोगों पति-पत्‍नी और बेटे को खूंटे में जानवरों की तरह बांधकर पीटा. दबंगों ने पांच घंटे से अधिक देर तक लोगों को पीटा और इसकी सूचना जब पुलिस को मिली तो वहां पहुंची और कार्रवाई की है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर इसका फोटो और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस खबर से प्रशासनिक महकमें में हलचल मच गया, जब पता चला कि एक ही परिवार के तीन लोगों को कुछ लोग जानवरों की तरह पीटा जा रहा है. बताया जाता है कि दबंगों ने वार्ड नंबर 1 में भूदान की जमीन को लेकर हुए विवाद में महादलित परिवार के तीन लोगों को खूंटे में बांधकर उन्‍हें लाठी-डंडे से बुरी तरह मारा-पीटा.

मानवता को शर्मसार करने वाली इस घटना में महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई है. उसका इलाज सरायगढ़ भपटियाही स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया जा रहा है. सूत्रों के अनुसार, दबंगों ने बाप-बेटे को तो पांच घंटे से अधिक समय तक हाथ-पैर बांधकर पिटाई की. सबसे दुखद बात तो यह सामने आ रही है कि सूचना मिलने पर भी पुलिस घटनास्‍थल पर चार घंटे बाद पहुंची. पुलिस को आता देख लोगों ने आनन-फानन में खूटे में बंधे बाप-बेटे को खोल दिया.

मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर थाना अध्‍यक्ष प्रभाकर भारती के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी अरविंद कुमार पहुंचे और दोनों ने इस मामले में ग्रामीणों से पूछताछ की. इस संबंध में थाना अध्यक्ष प्रभाकर भारती ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. घायलों को इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है. लोगों से पूछताछ की जा रही है. जल्‍द ही दोषियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी. भूमि विवाद के एंगल से भी मामले की छानबीन की जा रही है. किसी भी दोषी को बख्‍शा नहीं जाएगा. 

टॅग्स :बिहारलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो