लाइव न्यूज़ :

बिहार: नदी में डूबते दोस्त को बचाने के चक्कर में चार दोस्तों की गई जान

By एस पी सिन्हा | Updated: September 25, 2018 18:32 IST

वहीं, पास में नहा रहे अन्य बच्चों की नजर डूबते बच्चों पर पडी। उसके बाद बच्चों के शोर मचाने पर स्थानीय लोग दौड कर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने तीन बच्चों को बाहर निकाला।

Open in App

पटना, 25 सितंबर:बिहार के नालंदा जिले के रहुई थाना क्षेत्र के पसौर गांव में आज चार बच्चों के गोइठवा नदी में डूबने से मौत हो गई। चारों बच्चों के शवों को बरामद कर लिया गया है। घटना के बाद से गांव में चीख पुकार मच गई। बताया जाता है कि बच्चों के नहाने के दौरान यह हादसा हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नालंदा जिले के पेशौर गांव में उस समय हडकंप मच गया जब लोगों को नदी में नहा रहे चार बच्‍चों के डूबने की सूचना मिली। गांव के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी और बच्‍चों की तलाश शुरू की। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है। 

बताया जाता है कि चार दोस्त गोइठवा नदी की ओर गये। नदी में अन्य बच्चों को नहाते देख वे भी नहाने के लिए नदी में उतर गये। नहाने के दौरान एक दोस्त गहरे पानी में चला गया। दोस्त को डूबता देख उसे बचाने के लिए अन्य तीनों बच्चे भी गहरे पानी के आगोश में चले गये। देखते ही देखते चारों बच्चे डूबने लगे।

वहीं, पास में नहा रहे अन्य बच्चों की नजर डूबते बच्चों पर पडी। उसके बाद बच्चों के शोर मचाने पर स्थानीय लोग दौड कर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने तीन बच्चों को बाहर निकाला। लेकिन, तब तक काफी देर हो चुकी थी। तीनों बच्चे दम तोड चुके थे। लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने एक और बच्चे शव बरामद कर लिया। घटना की सूचना मिलने पर बच्चों के घरवाले गोइठवा नदी पहुंचे। बच्चों के शव देख नदी तट पर ही चीख पुकार मच गई।

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव