लाइव न्यूज़ :

बिहार: इस रक्षाबंधन अपने भाइयों को छोड़ा, राबड़ी देवी ने मुंहबोले भाई को बांधी राखी

By एस पी सिन्हा | Updated: August 16, 2019 19:53 IST

बताया जाता है कि राबड़ी देवी के मुंहबोला भाई का नाम सुनील सिंह है और ये बिस्कोमान के चेयरमैन है. ये राबड़ी देवी के पति और राजद प्रमुख लालू यादव के बेहद करीबी माने जाते हैं. जब बिहार में लालू-राबड़ी राज था तो इनका राजनीतिक रसूख साधु-सुभाष से कहीं कम नहीं था.

Open in App

रक्षाबंधन के इस त्योहार में इस बार बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के सालों की कलाई सूनी रह गईं. भाई बहन की पवित्र और अटूट रिश्ते के पर्व रक्षा बंधन के दिन भी बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उनके दोनों भाइयों के बीच वर्षो से जारी खटास कम नही हुई. यह दूरी गुरुवार को तब भी दिखी जब राबड़ी देवी ने अपने सगे भाई साधु यादव और सुभाष यादव को राखी नहीं बांधी. दोनों सगे भाइयों की कलाई तो सूनी रही. लेकिन राबड़ी देवी ने अपने मुंहबोले भाई की कलाई पर राखी जरूर बांधी.

प्राप्त जानकारी के अनुसार राबड़ी देवी ने अपने इस मुंहबोले भाई की ललाट पर तिलक लगाया और मिठाई भी खिलाई. पूरे विधि-विधान से अपने इस मुंहबोले भाई की कलाई पर राखी भी बांधी. भाई ने भी अपने कर्तव्य को निभाते हुए अपनी बहन को खास उपहार भी दिया. हालांकि ये उपहार क्या था यह तो नहीं पता चला. लेकिन सगे भाइयों को छोड़ राबड़ी देवी के अपने मुंहबोले भाई को राखी बांधने की बात चर्चा में रही.

बताया जाता है कि राबड़ी देवी के मुंहबोला भाई का नाम सुनील सिंह है और ये बिस्कोमान के चेयरमैन है. ये राबड़ी देवी के पति और राजद प्रमुख लालू यादव के बेहद करीबी माने जाते हैं. जब बिहार में लालू-राबड़ी राज था तो इनका राजनीतिक रसूख साधु-सुभाष से कहीं कम नहीं था. हालांकि नीतीश सरकार में भी इनका राजनीतिक रसूख बरकरार है.

दरअसल, सूबे की पूर्व मुख्यमंत्री और लालू की पत्नी राबड़ी देवी और उनके दोनों भाइयों के बीच वर्षो से जारी खटास आजतक खत्म नहीं हुई है. यह दूरी रक्षाबंधन के दिन भी नजर आई. सगे भाइयों को छोड़ राबड़ी देवी के अपने मुंहबोले भाई को राखी बांधने की चर्चा चारों ओर हो रही है.

टॅग्स :बिहाररक्षाबन्धनलालू प्रसाद यादवराबड़ी देवी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो