लाइव न्यूज़ :

बिहार:बढ़ते क्राइम को लेकर तेजस्वी यादव का नीतीश सरकार पर हमला, कहा- महाजंगलराज का महापाप  

By एस पी सिन्हा | Updated: January 6, 2019 18:57 IST

तेजस्वी यादव ने बिहार की आपराधिक घटनाओं को लेकर ट्वीट किया है. तेजस्वी यादव ने अपने ट्वीट में नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा है कि –“बिहार में महाजंगलराज का महापाप.

Open in App

बिहार में बढते अपराध को लेकर नीतीश सरकार विपक्ष के निशाने पर है. एक तरफ जहां सूबे में लगातार हो रही हत्याओं और दूसरी आपराधिक वारदातों से सरकार और उसके सुशासन के दावों पर सवाल उठ रहे हैं तो दूसरी तरफ विपक्ष भी खासा हमलावर है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर ट्विट्टर के जरिये नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला है. 

तेजस्वी यादव ने बिहार की आपराधिक घटनाओं को लेकर ट्वीट किया है. तेजस्वी यादव ने अपने ट्वीट में नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा है कि –“बिहार में महाजंगलराज का महापाप. 2018 के शुरुआती 9 महीनों में 2500 से ज़्यादा क़त्ल और हत्या. सावधान ! 2018 के शुरुआती 9 महीनों में 2500 से ज्यादा कत्ल और हत्या. सावधान! अपनी ज़ुबान से नीतीश छाप गुंडाराज, बलात्कार राज, माफिया राज को जंगलराज नहीं बताना नहीं तो कुछ नहीं पता कब सत्ता संरक्षित अपराधियों का माथा ठनक जाए?

जाहिर है कि बिहार में जिस तरह से अपराध बढ रहा है, उसी तेजी से आरोप-प्रत्यारोप के दौर भी तेजी से बढ रहे हैं. एक तरफ जहां सत्ता पक्ष दावा करता नहीं थकता है कि बिहार में अपराध कम हुए हैं, दूसरी ओर विपक्ष लगातार आंकडों के माध्यम से सरकार को आईना दिखाने का काम कर रहा है. इससे पहले तेज प्रताप ने भी बढते अपराध को लेकर शंका जताई थी कि उनके जनता दरबार पर कोई बम फेंक सकता है.

उन्होंने कहा कि वो खुद अपनी जान का खतरा को लेकर डरे हुए हैं. तेज प्रताप ने कहा कि प्रदेश में इन दिनों जो हालात हैं ऐसे में नेताओं की हत्या हो रही है तो आम जनता की सुरक्षा का क्या कहना. इसतरह राजद, कांग्रेस और हम सहित सभी विपक्षी पार्टियां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कानून व्यवस्था कायम रखने में नाकाम रहने का आरोप लगा रही है. उनका कहना है कि अपराधियों में अब कानून का भय पूरी तरह से समाप्त हो गया है, वो बेखौफ होकर किसी भी घटना को अंजाम दे रहे हैं.

 

टॅग्स :तेजस्वी यादवबिहारTejashwi Yadav
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी