लाइव न्यूज़ :

बिहार: तेजस्‍वी यादव ने सरकारी बंगला खाली करने से किया इंकार, हाईकोर्ट की डबल बेंच में की अपील

By एस पी सिन्हा | Updated: October 15, 2018 19:52 IST

राजद की तरफ से यह कहा गया है कि तेजस्वी बंगला खाली नहीं करेंगे। पार्टी ने कहा कि इस मामले को लेकर तेजस्वी यादव ने हाईकोर्ट की डबल बेंच में अपील की है।

Open in App

पटना,15 अक्टूबर: पटना हाईकोर्ट के द्वारा पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्‍वी यादव को अपना सरकारी बंगला 5, देशरत्न मार्ग खाली करने का दिये गये आदेश के सिंगल बेंच के इस फैसले को चुनौती देते हुए तेजस्वी यादव ने डबल बेंच में अपील की है।‌वहीं, राजद की तरफ से यह कहा गया है कि तेजस्वी बंगला खाली नहीं करेंगे। पार्टी ने कहा कि इस मामले को लेकर तेजस्वी यादव ने हाईकोर्ट की डबल बेंच में अपील की है। वहीं, राजद ने इसको लेकर हाईकोर्ट से स्वत: संज्ञान लेने की भी मांग की है। इस मामले में राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि हमने डबल बेंच में अपील की है। माननीय उच्च न्यायालय का जो भी निर्देश होगा हम उसे पालन करेंगे।

उन्होंने कहा कि हमारे नेता के साथ अन्याय हो रहा है। मुख्यमंत्री के बाद नेता प्रतिपक्ष का पद होता है। इस आधार पर तेजस्वी को बंगला आबंटित किया गया था। ऐसे में बंगला खाली कराना गैर-मुनासिब है। विधायक ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री तो अपने एक बेटे के साथ रहते हैं फिर भी वो दो बंगले में रहते हैं। मुख्यमंत्री जबाव दें कि वो कब अपना बंगला खाली करेंगे। सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यहां जो पूर्व विधायक, एमपी हैं जिनका एनडीए से नाता है। आखिर उनका बंगला क्यों खाली नहीं कराया गया है? उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले पर दोहरी नीति अपना रही है।

यहां बता दें कि 2015 में उप-मुख्यमंत्री बनने के बाद तेजस्वी यादव को ये बंगला आवंटित किया गया था लेकिन पिछले साल राजद के सत्ता से बाहर होने के बावजूद भी वह इसी बंगले में रह रहे हैं। सरकार की ओर से  5, देशरत्न मार्ग बंगला वर्तमान उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के नाम पर आवंटित किया है। लेकिन तेजस्वी द्वारा बंगला नहीं छोडे जाने से सुशील मोदी अब तक उसमें शिफ्ट नहीं हो पाए हैं।

टॅग्स :तेजस्वी यादवबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं