लाइव न्यूज़ :

बिहार: तेजस्वी यादव ने की मीडिया से गुजारिश, बोले-भारत सरकार-सेना के द्वारा जो योजना बनाई जा रही है उनको ना दिखाएं

By एस पी सिन्हा | Updated: May 8, 2025 20:27 IST

तेजस्वी ने कहा कि कई न्यूज चैनल इन चीजों को दिखा रहे हैं, निश्चित तौर पर इससे कहीं ना कहीं मुंबई में जब सीरियल ब्लास्ट हुआ था तो किस तरीके से दिखाया जा रहा था, उसे आतंकी लगातार अपनी योजना बदल रहे थे। 

Open in App

पटना:बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने गुरुवार को मीडिया के सामने अचानक हाथ जोड़ दिया। उन्होंने कहा कि मैं हाथ जोड़ रहा हूं कि आप भारतीय सेना से जुड़े किसी भी गतिविधि को न दिखाएं। आप भारत सरकार-सेना के द्वारा जो योजना बनाई जा रही है उनको ना दिखाएं। तेजस्वी ने कहा कि कई न्यूज चैनल इन चीजों को दिखा रहे हैं, निश्चित तौर पर इससे कहीं ना कहीं मुंबई में जब सीरियल ब्लास्ट हुआ था तो किस तरीके से दिखाया जा रहा था, उसे आतंकी लगातार अपनी योजना बदल रहे थे। 

तेजस्वी यादव ने कहा कि मैं फिर कहता हूं कि भारत सरकार और भारतीय सेना की किसी भी योजना या एक्टिविटी को ना दिखाएं और भारत सरकार के गाइडलाइन का पालन करें। उन्होंने कहा कि हम सभी केंद्र सरकार के हर फैसले के साथ खड़े हैं। देश की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है, इसलिए हमें सेना की हर कार्रवाई का समर्थन करना चाहिए। यह वक्त सियासत का नहीं है क्योंकि देश के बिना हम कुछ नहीं हैं। सेना का शौर्य हर जगह बुलंद रहना चाहिए। यही देशहित में होगा। 

उन्होंने कहा कि हमारी सेना ने पहले भी इतिहास रचा है और इस बार भी आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। तेजस्वी ने कहा कि सरकार को जो निर्णय लेना है आगे ले। सेना को जो निर्णय लेना है आगे ले हम लोग पूरी तरह सरकार सेना के साथ खड़े हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या आगे और भी सुना को कार्रवाई करना चाहिए तो उन्होंने कहा कि मैं कौन होता हूं? मैं कुछ नहीं हूं, मैं तो सिर्फ यह कह रहा हूं सेना जो भी कुछ करेगी। सरकार जो भी कुछ करेगी हम लोग पूरी तरह उनके समर्थन में है और उनके पीछे खड़े हैं।

टॅग्स :तेजस्वी यादवबिहारभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया