बिहार: तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बोला तीखा हमला, पर भाई तेज प्रताप के सवाल पर जोड़ लिए हाथ

By एस पी सिन्हा | Updated: February 10, 2026 16:23 IST2026-02-10T16:23:51+5:302026-02-10T16:23:51+5:30

वहीं पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ा हमला बोला। वहीं जब तेज प्रताप यादव को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने हाथ जोड़ लिया। 

Bihar: Tejashwi Yadav launches a scathing attack on Chief Minister Nitish Kumar, but folds his hands when asked about his brother Tej Pratap | बिहार: तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बोला तीखा हमला, पर भाई तेज प्रताप के सवाल पर जोड़ लिए हाथ

बिहार: तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बोला तीखा हमला, पर भाई तेज प्रताप के सवाल पर जोड़ लिए हाथ

पटना: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मंगलवार को दिल्ली से पटना लौटने के दौरान एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर पर नजर आए। बता दें कि 25 जनवरी को तेजस्वी के पैर के नाखुन में चोट लगी थी जिसके बाद वो ठीक से चल नहीं पा रहे हैं। सदन की कार्यवाही के दौरान भी तेजस्वी व्हील चेयर पर दिखाइ दिए थे। वहीं पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ा हमला बोला। वहीं जब तेज प्रताप यादव को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने हाथ जोड़ लिया। 

दरअसल, मीडियाकर्मियों ने तेजस्वी यादव से पूछा कि आपके भाई तेज प्रताप यादव ने राजद के पांच जयचंदों का खुलासा किया है तो तेजस्वी ने सवाल सुनते ही हाथ जोड़ लिया और कहा कि भाई उनकी बात हमसे मत पूछिए....। बता दें कि तेज प्रताप ने रविवार रात पटना में मीडिया से बात करते हुए राजद में शामिल पांच जयचंदों के नामों का खुलासा किया था। तेज प्रताप ने बिना लाग-लपेट के राजद के पांच नेताओं का नाम बताया। जिसमें मुकेश रौशन, संजय यादव, रमीज खान, शक्ति सिंह और सुनील सिंह शामिल है। उनके मुताबिक यही वो लोग हैं, जो पीठ पीछे छुरा घोंपने वाले जयचंद हैं। 

तेज प्रताप ने कहा कि छात्र राजद के कुछ युवा कार्यकर्ता इन जयचंदों के कहने पर सोशल मीडिया पर गाली-गलौज और चरित्र हनन में लगे रहे। तेज प्रताप ने तल्ख लहजे में कहा कि “पिछले कुछ महीनों से जो कुछ भी मेरे खिलाफ चलाया गया, वो सब झूठ का पुलिंदा था। उनके मुताबिक यह पूरी कवायद उनकी सियासी साख गिराने और उन्हें किनारे लगाने के लिए रची गई साजिश थी। 

वहीं, तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बीमारी से ग्रसित हैं। उन्होंने कहा कि उनकी बीमारी पर कोई टिप्पणी नहीं है लेकिन उम्र बढ़ने पर बीमारी आना स्वाभाविक है। लेकिन सदन में मुख्यमंत्री का माइक बंद कर दिया जाना और उन्हें बोलने नहीं दिया जाना यह दिखाता है कि सरकार कहीं और से गाइड हो रही है और मुख्यमंत्री कमजोर स्थिति में हैं।

Web Title: Bihar: Tejashwi Yadav launches a scathing attack on Chief Minister Nitish Kumar, but folds his hands when asked about his brother Tej Pratap

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे