Bihar: तेजस्वी यादव ने भाजपा पर लगाया पश्चिम बंगाल में गुंडागर्दी का आरोप, कहा- बंगाल को अशांत करने में जुटे हैं लोग

By एस पी सिन्हा | Updated: August 29, 2024 19:22 IST2024-08-29T19:22:41+5:302024-08-29T19:22:41+5:30

तेजस्वी ने कहा कि जहां तक बात है दुष्कर्म की घटनाओं की, तो उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा ऐसी घटनाएं होती हैं। बिहार में लगातार दुष्कर्म हो रहा है। उस पर लोग क्यों चुप्पी साधे हुए हैं? हर जगह इस तरह का माहौल है। लेकिन भाजपा के लोग पश्चिम बंगाल के नाम पर दहशत कायम करना चाहते हैं। 

Bihar: Tejashwi Yadav accused BJP of hooliganism in West Bengal, said- people are busy disturbing Bengal | Bihar: तेजस्वी यादव ने भाजपा पर लगाया पश्चिम बंगाल में गुंडागर्दी का आरोप, कहा- बंगाल को अशांत करने में जुटे हैं लोग

Bihar: तेजस्वी यादव ने भाजपा पर लगाया पश्चिम बंगाल में गुंडागर्दी का आरोप, कहा- बंगाल को अशांत करने में जुटे हैं लोग

Highlightsतेजस्वी यादव ने कहा- उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा ऐसी घटनाएं होती हैंबोले- बिहार में लगातार दुष्कर्म हो रहा है, उस पर लोग क्यों चुप्पी साधे हुए हैं?राजद नेता ने कहा, भाजपा के लोग पश्चिम बंगाल के नाम पर दहशत कायम करना चाहते हैं

पटना: भाजपा पर पश्चिम बंगाल में सियासत चमकाने के लिए गुंडागर्दी करने का आरोप नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने लगाते हुए कहा कि हम लोगों ने भी देखा पूरे बंगाल में भाजपा कैसे गुंडागर्दी कर रही है। बाजारों में छीना झपटी कर रही है। बंगाल में जो शांति का वातावरण है, उसको भाजपा के लोग भंग करना चाहते हैं। गुरुवार को मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग लगातार लोगों को उकसाने का काम कर रहे हैं। कहीं के लोग हों या और किसी राज्य के हों, इन लोगों के झांसे में आने वाले नहीं है। 

तेजस्वी ने कहा कि जहां तक बात है दुष्कर्म की घटनाओं की, तो उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा ऐसी घटनाएं होती हैं। बिहार में लगातार दुष्कर्म हो रहा है। उस पर लोग क्यों चुप्पी साधे हुए हैं? हर जगह इस तरह का माहौल है। लेकिन भाजपा के लोग पश्चिम बंगाल के नाम पर दहशत कायम करना चाहते हैं। 

वहीं, डीजीपी आरएस भट्टी के सीआईएसएफ के डीजी बनने पर तेजस्वी ने नीतीश सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि एक डीजीपी की ताकत सीआईएसएफ के डीजी से कई गुणा ज्यादा होती है। लेकिन बिहार के डीजीपी अपना पद छोड़कर केंद्र में जा रहे हैं। यह दिखाता है कि बिहार में अच्छे आईपीएस अधिकारी रहना नहीं चाहते हैं। 

उन्होंने कहा कि यहां जो माहौल है, उसमें बिहार में कुछ ऐसे आईएएस हैं, जो आईपीएस अधिकारियों को दबा कर रखना चाहते हैं। नीतीश कुमार के राज में आईएएस आईपीएस की जो ट्रांसफर पोस्टिंग होती है उसे नीलाम किया जाता है। जो सबसे अधिक नीलामी में भागीदार होगा उसी को अच्छी पोस्टिंग मिलेगी। नीतीश राज में पूरी तरीके से खुली नीलामी हो रही है और यह सब जानते हैं। यही कारण है कि राज्य में जो अच्छे अधिकारी हैं वे रहना नहीं चाहते हैं। 

तेजस्वी ने दावा किया कि यहां माहौल ऐसा बना दिया गया है, जो साफ-सुथरा काम करता है, उस पर दबाव डाला जाता है। यह सारी चीजें हैं, जिससे कोई अधिकारी यहां रहना नहीं चाहते हैं। अब इसी क्रम में डीजीपी आरएस भट्टी शामिल हो गए हैं। वे बिहार से केंद्र में जा रहे हैं, जबकि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से फेल है। 

वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के दो दिवसीय बिहार दौरे पर आने को लेकर तेजस्वी ने कहा कि सबको बिहार आना चाहिए। बिहार उनके लिए हमेशा चैलेंजिंग रहा है। बिहार तो आना ही चाहिए उन लोगों को। अपने बल पर भाजपा आज तक बिहार में सरकार नहीं बना पाई है। 

उन्होंने कहा, इस बार लोकसभा चुनाव में भी भाजपा का टांय टांय फिस्स हो गया। 400 पार का नारा देने वालों की क्या स्थिति हुई सब कोई देख रहा है। बिहार में अभी भी भाजपा पिछलग्गू बनी हुई है।

Web Title: Bihar: Tejashwi Yadav accused BJP of hooliganism in West Bengal, said- people are busy disturbing Bengal

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे