लाइव न्यूज़ :

थानेदार के व्यवहार के चलते गुस्से से तमतमाए तेज प्रताप, निलंबन की मांग को लेकर थाने में ही धरने पर बैठ

By एस पी सिन्हा | Updated: December 27, 2018 17:20 IST

तेज प्रताप ने आरोप लगाते हुए कहा कि जनता दरबार के दौरान एक महिला की शिकायत दर्ज किये जाने की बात कहने पर फुलवारीशरीफ थाना के एसएचओ ने उनके साथ फोन पर बदसलूकी की. एसएचओ के व्यवहार पर भड़के तेज प्रताप अपने समर्थकों के साथ थाने पर पहुंच गये और धरना पर बैठ गये.

Open in App

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बेटे व पूर्व स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री तेजप्रताप यादव के साथ थाना प्रभारी के द्वारा बदसलूकी की बात समाने आई है। वहीं बदसलूकी से भड़के तेजप्रताप ने समर्थकों के साथ थाना का घेराव किया. तेज प्रताप पार्टी समर्थकों व कार्यकर्ताओं के साथ पटना में फुलवारीशरीफ थाने का घेराव किया और थोनदार के निलंबन तक धरना पर बैठ गए. 

तेज प्रताप ने आरोप लगाते हुए कहा कि जनता दरबार के दौरान एक महिला की शिकायत दर्ज किये जाने की बात कहने पर फुलवारीशरीफ थाना के एसएचओ ने उनके साथ फोन पर बदसलूकी की. एसएचओ के व्यवहार पर भड़के तेज प्रताप अपने समर्थकों के साथ थाने पर पहुंच गये और धरना पर बैठ गये. उन्होंने एचएसओ के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते हुए उन्हें तत्काल बर्खास्त करने की मांग की है. 

तेज प्रताप ने आरोप लगाते हुए कहा कि जब वह थाने में पहुंचे तो उन्होंने थाना परिसर में शराब की बोतल भी देखी. जिसकी शिकायत करने के उद्देश्य से उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को फोन भी किया. हालांकि, उनके पटना में नहीं होने के कारण उनकी इस बारे में उनकी बातचीत नहीं हो पाई. जिसके बाद वे अपने समर्थकों के साथ थाने में धरना पर बैठ गये. 

दरअसल, जनता दरबार कार्यक्रम के दौरान एक महिला फुलवारीशरीफ थाना में शिकायत दर्ज नहीं किये जाने की फरियाद लेकर तेज प्रताप के पास पहुंची. तेज प्रताप ने महिला की फरियाद पर थाने में फोन कर मामले की जानकारी लेने के साथ ही मामला दर्ज नहीं किये जाने के पीछे का कारण जानना चाहा. 

उनका आरोप है कि इसी दौरान एसएचओ ने उनके साथ फोन पर बदसलूकी की. फिर तेजप्रताप समर्थकों के साथ थाना पहुंचे और धरना पर बैठ गये. वहीं, जानकारी के मुताबिक तेज प्रताप के धरना पर बैठने की घटना के बाद थाने में महिला की शिकायत दर्ज किये जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. उधर, तेज प्रताप की मांग है कि वे तब तक धरने पर बैठे रहेंगे जब तक एसएचओ के खिलाफ कार्रवाई नहीं जाती है.

टॅग्स :तेज प्रताप यादवबिहारआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?