लाइव न्यूज़ :

बिहारः तेज प्रताप के घायल होने की खबर पाकर मिलने पहुंची उनकी सास, भूल गईं तलाक की खटास!

By एस पी सिन्हा | Updated: June 1, 2019 14:24 IST

तेजप्रताप की सास पूर्णिमा राय बाहर निकलीं और उन्होंने कहा कि दामाद जी फिलहाल ठीक हैं और डॉक्टर ने आराम करने की सलाह दी है.

Open in App
ठळक मुद्दे सास पूर्णिमा राय का लंबे अर्से बाद मिलना दोनों परिवारों के बीच संबंधों को सहज करने की एक पहल मानी जा रही है. पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक का मामला चलने के बाद ऐसा पहली बार हुआ है, जब उनसे मिलने उनकी सासू मां पहुंचीं.

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बडे बेटे तेजप्रताप यादव के कल कार दुर्घटना में घायल होने के बाद उनसे मिलने उनकी सास पूर्णिमा देवी मिलने पहुंची. तेज प्रताप के द्वारा अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक का मामला चलने के बाद ऐसा पहली बार हुआ है, जब उनसे मिलने उनकी सासू मां पहुंचीं. तेजप्रताप के सरकारी आवास पर आज सुबह उनकी मां राबडी देवी और बहन मीसा भारती भी मिलने पहुंची थीं. ये मुलाकात करीब आधे घंटे चली.

प्राप्त जानकारी के अनुसार तेजप्रताप यादव से मुलाकात के बाद राबडी देवी और मीसा भारती निकल गईं, लेकिन मीडिया से कोई बात नहीं की. इसके कुछ देर बाद ही तेजप्रताप की सास पूर्णिमा राय बाहर निकलीं और उन्होंने कहा कि दामाद जी फिलहाल ठीक हैं और डॉक्टर ने आराम करने की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि तेज के पैर में चोट लगी है, लेकिन वो ठीक हैं. 

हालांकि इस दौरान उन्होंने बेटी ऐश्वर्या से जुडे सवालों पर कोई जवाब नहीं दिया. यहां बता दें कि शुक्रवार को तेज प्रताप यादव और छात्रों की गाड़ी आपस में टकरा गई थी. इस हादसे में तेज प्रताप समेत कई लोगों को चोटें आईं थीं. दुर्घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई.

एस्कॉर्ट की गाड़ी ने घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया. उल्लेखनीय है कि नवंबर में तलाक की अर्जी के बाद से तेज प्रताप के संबंध अपने ससुराल वालों के साथ बेहतर नहीं रहे हैं. इन सबके बीच उनकी सास पूर्णिमा राय का लंबे अर्से बाद मिलना दोनों परिवारों के बीच संबंधों को सहज करने की एक पहल मानी जा रही है.

टॅग्स :तेज प्रताप यादवबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया