लाइव न्यूज़ :

बिहारः राजद से तेजप्रताप यादव को निकाला गया, लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी के खिलाफ बोलना महंगा पड़ा, शिवानंद तिवारी ने किया खुलासा

By एस पी सिन्हा | Updated: October 6, 2021 20:09 IST

राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने इस बात का खुलासा करते हुए साफ-साफ कहा कि अब तेजप्रताप राजद में हैं कहां?

Open in App
ठळक मुद्देलालटेन का प्रयोग करने से भी राजद नेतृत्व ने मना कर दिया है.तेजप्रताप से राजद के बडे़ नेता लगातार नाराज चल रहे हैं. राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह तेजप्रताप से खफा थे.

पटनाः राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव के खिलाफ बोलना तेजप्रताप यादव को महंगा पड़ गया है. तेजस्वी यादव ने अपने बडे़ भाई तेजप्रताप को राजद से किनारा कर दिया है.

एकतरह से कहा जाये तो तेजप्रताप को दल से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने इस बात का खुलासा करते हुए साफ-साफ कहा कि अब तेजप्रताप राजद में हैं कहां? हटाने की भी जरूरत नहीं पड़ी वे खुद निष्कासित हो गये. उन्हें लालटेन का प्रयोग करने से भी राजद नेतृत्व ने मना कर दिया है.

यहां उल्लेखनीय है कि तेजप्रताप से राजद के बडे़ नेता लगातार नाराज चल रहे हैं. पहले राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह तेजप्रताप से खफा थे. इसके बाद उन्होंने तेजस्वी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. तेजप्रताप यही नहीं रुके और अपने पिता लालू प्रसाद यादव को दिल्ली में बंधक बनाये जाने का बयान देकर हलचल मचा दिया.

इन सभी घटनाक्रमों के बीच शिवानंद तिवारी ने हाजीपुर में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा कि तेजप्रताप यादव अब राजद में नहीं है. उन्होंने अलग संगठन बना लिया है. यहां बता दें कि तेजप्रताप ने हाल ही में छात्र जनशक्ति परिषद नाम का एक संगठन बनाया है.

इस संगठन के माध्यम से वे अपनी राजनीति कर रहे हैं. वे राजद की बैठक से भी दूरी बनाए हुए हैं. मंगलवार को राजद के प्रशिक्षण शिविर के दौरान भी लालू यादव तेजप्रताप को लेकर कोई चर्चा नहीं की थी. ऐसे में कयासों का दौर शुरू हो गया था. अब यह साफ हो गया है कि तेजप्रताप अपना अलग रास्ता अख्तियार करेंगे.

टॅग्स :आरजेडीतेज प्रताप यादवतेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादवराबड़ी देवी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब