लाइव न्यूज़ :

बिहार: छोटे भाई तेजस्वी से मिले तेजप्रताप, दिया चुनाव में जीतने का आशीर्वाद

By स्वाति सिंह | Updated: January 6, 2019 12:20 IST

तेजप्रताप अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक की अर्जी अदालत में दाखिल करने के बाद से अपने परिजन से कुछ समय से दूर रह रहे थे।

Open in App

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने शनिवार शाम अपने छोटे भाई एवं बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की। खबरों के मुताबिक, दोनों ने राजनीतिक विषयों पर चर्चा की। तेजप्रताप अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक की अर्जी अदालत में दाखिल करने के बाद से अपने परिजन से कुछ समय से दूर रह रहे थे।

तेजस्वी के आवास पर पहुंचकर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप ने लगभग 45 मिनट तक अपने छोटे भाई से मुलाकात की। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में तेजप्रताप ने कहा कि यह मुलाकात ‘‘कृष्ण और अर्जुन की मुलाकात’’ है। इस मुलाकात से बिहार और देश में उनके जितने भी 'दुश्मन' हैं, वे धराशायी हो जाएंगे।

उन्होंने कहा कि लंबे समय से वह अपने छोटे भाई से मिल नहीं सके थे। उन्होंने कहा कि तेजस्वी को उन्होंने नए साल की बधाई दी और आशीर्वाद दिया। दोनों ने राजनीतिक विषयों पर चर्चा की और किसी अन्य विषय पर उनकी बात नहीं हुई।

यह पूछे जाने पर कि तेजस्वी से किन राजनीतिक विषयों पर चर्चा हुई, इस पर तेजप्रताप ने कहा कि पार्टी को कैसे मजबूत करना है तथा राजद में अच्छे लोगों को कैसे जोड़ना है इसे लेकर चर्चा हुई ।

उन्होंने बताया कि राजद द्वारा आगे चलाए जाने वाले कार्यक्रमों को लेकर तेजस्वी के साथ चर्चा की और अपने पिता और राजद प्रमुख लालू प्रसाद जी का जो निर्देश होगा उसका पालन दोनों भाई करेंगे।

तेजस्वी ने इस मुलाकात के दौरान अपने बड़े भाई का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। तेजप्रताप ने उनके सिर पर हाथ रख कर आशीर्वाद दिया।

तेजप्रताप ने पिछले दिनों अपनी मां राबड़ी देवी से मुलाकात की थी। राबड़ी देवी से तेजप्रताप की मुलाकात के समय तेजस्वी दिल्ली में थे।

उल्लेखनीय है कि अपनी पत्नी ऐश्वर्या से तलाक लेने के लिए पटना की एक अदालत में अर्जी देने के बाद से तेजप्रताप अपने घर नहीं जा रहे थे और अपने परिवार से अलग रह रहे थे।

टॅग्स :तेज प्रताप यादवतेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादवबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया