लाइव न्यूज़ :

बिहार: पूर्वी चंपारण में टैंकर से कुचलकर दो स्कूली छात्रों की मौत

By भाषा | Updated: May 6, 2019 06:27 IST

इस हादसे से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने पिपराकोठी थाने पर हमला बोल दिया और थाने में खड़े कई वाहनों और वहां रखे फर्नीचर और कुछ अन्य वस्तुओं को नुकसान पहुंचाया।

Open in App

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के पिपराकोठी चौक के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 28 पर रविवार को एक अनियंत्रित तेज रफ्तार टैंकर से कुचलकर दो किशोरों की मौत हो गई। पिपराकोठी थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने बताया कि मृतकों में पीयूष कुमार (13) और उषा कुमारी (15) शामिल हैं ।

उन्होंने बताया कि पीयूष और उषा क्रमश: 8वीं और 9वीं कक्षा के छात्र एवं छात्रा थीं। पीयूष, उषा के भतीजे थे। यह हादसा उस समय हुआ जब दोनों बच्चे कोटवा गांव स्थित एक कोचिंग संस्थान जा रहे थे। इस हादसे से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने पिपराकोठी थाने पर हमला बोल दिया और थाने में खड़े कई वाहनों और वहां रखे फर्नीचर और कुछ अन्य वस्तुओं को नुकसान पहुंचाया।

रंजन ने बताया कि हिंसा पर उतारू ग्रामीणों ने कुछ दुकानों को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचाने के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 28 को करीब एक घंटे तक जाम रखा। उन्होंने बताया कि पुलिस उपाधीक्षक मुरली मनोहर मांझी ने अनुमंडल अधिकारी सदर प्रियरंजन राजू के साथ घटनास्थल पहुंचकर लोगों को समझाकर स्थिति को नियंत्रण में किया तथा पीड़ित परिवार में से प्रत्येक को चार लाख रुपये का चेक सौंपा गया।

पुलिस ने ट्रक को जब्त करके और उसके चालक को गिरफ्तार करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

टॅग्स :बिहार समाचारबिहारसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं