लाइव न्यूज़ :

बिहार: सुशील मोदी द्वारा अपराधियों से किए आग्रह पर तेजस्वी ने कसा तंज, कहा-पुलिस से ज्यादा AK-47 अपराधियों के पास

By भाषा | Updated: September 24, 2018 23:49 IST

मीडिया में आयी रिपोर्ट के अनुसार सुशील ने कल गया जिले में पितृपक्ष मेले का उदघाटन करते हुए अपराधियों से पितृपक्ष के दौरान किसी वारदात को अंजाम न देने के आग्रह किया था।

Open in App

पटना, 24 सितंबर: बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के अपराधियों से पितृपक्ष के दौरान किसी वारदात को अंजाम न देने के आग्रह पर प्रमुख विपक्षी दल राजद ने उन पर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए सोमवार को आरोप लगाया कि यह उनकी नाकामियों को दर्शाता है।

बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने मुजफ्फरपुर में आधुनिक और आटोमैटिक हथियार से अंधाधुंध गोलीबारी कर पूर्व मेयर समीर कुमार और उनके वाहन चालक की हत्या की ओर इशारा करते हुए आज ट्वीट कर कहा कि उपमुख्यमंत्री का बयान सरकार की नाकामियों को दर्शाता है।

तेजस्वी ने कहा, 'ख़ुलासा और दिलासा मास्टर की कुख्यात जोड़ी डर के मारे कुछ दिनों में अपराधियों के पैर भी पकड़े तो अचम्भित नहीं होना। क्योंकि बिहार पुलिस से ज़्यादा AK-47 अपराधियों के पास है।' 

उन्होंने मुख्यमंत्री के पूर्व घटित वारदातों पर यह कहे जाने कि बिहार में क़ानून का राज है, क़ानून अपना काम करेगा एवं हम ना किसी को फँसाते है, ना किसी को बचाते हैं को उद्धृत करते हुए आरोप लगाया 'नीतीश कुमार जी के इन दो तकिया कलामों ने बिहार का बेड़ा गर्क कर दिया है क्योंकि किसी को फँसाते हैं तब भी यही रटा-रटाया बोलते हैं और बचाते हैं तब भी यही घिसा-पिटा डायलॉग।' 

तेजस्वी ने कहा, 'मुजफ्फरपुर में पूर्व मेयर को दिन-दहाड़े AK-47 से मार दिया गया। नीतीश जी की नाकामियों से बिहार में AK-47 आम हथियार हो गया है। डबल इंजन की सरकार में अपराध तीन सौ गुना बढ़ गया है।' 

मीडिया में आयी रिपोर्ट के अनुसार सुशील ने कल गया जिले में पितृपक्ष मेले का उदघाटन करते हुए अपराधियों से पितृपक्ष के दौरान किसी वारदात को अंजाम न देने के आग्रह किया था।

टॅग्स :तेजस्वी यादवबिहारसुशील कुमार मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया