लाइव न्यूज़ :

तेजस्वी यादव पर सुशील मोदी के सवालों की फेहरिस्त, पूछा- कैसे बने 29 साल की उम्र में करोड़ों के मालिक?

By एस पी सिन्हा | Updated: November 28, 2018 14:45 IST

सुशील मोदी ने कहा है कि तेजस्वी यादव में आखिर ऐसी क्या योग्यता थी कि मात्र 29 साल की उम्र में करोडों की सपत्ती के मालिक बन गये?

Open in App
ठळक मुद्देसुशील मोदी ने नेता प्रतिपक्ष से कुल 9 सवाल पूछे हैं.आखिर ऐसी क्या योग्यता थी कि 52 संपत्ति के मालिक बन गए?

पटना, 28 नवंबरःबिहार विधानसभा में विपक्ष के हंगामे और आरोपों पर उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने विपक्ष पर हमला बोला है. उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से पूछा है कि वह बताएं कि सदाचार की किस कमाई से वह मात्र 29 साल की उम्र में पांच मकान, 47 भू-खंड सहित 52 संपत्ति के मालिक कैसे बन गये? 

उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने सवालों की लंबी फेहरिस्त जारी करते हुए पूछा है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मेरे सवालों का जवाब दें. सुशील मोदी ने नेता प्रतिपक्ष से कुल 9 सवाल पूछे हैं. जिसमें तेजस्वी पर आरोपों की झडी लगा दी है. मोदी ने पूछा है कि तेजस्वी बताए कि सदाचार की किस कमाई से वे मात्र 29 साल की उम्र में पांच मकान, 47 भूखंड सहित कुल 52 संपत्ति के मालिक कैसे बन गए? 

लालू परिवार 141 भूखंड के अतिरक्त 30 फ्लैट एवं आधे दर्जन मकानों के मालिक कैसे बन गए हैं? राबडी देवी पटना शहर के 43 भूखंड के अलावा 30 से ज्यादा फ्लैट्स की मालकिन कैसे बन गई? आखिर तेजस्वी पटना के 3.5 एकड जमीन के मालिक कैसे बन गए, जिसपर 750 करोड़ का मॉल बन रहा था? तेजस्वी बताएं कि पटना के टाटा स्टील के करोडों के 2 मंजिला मकान के कैसे बन गए? उन्होंने पूछा है कि तेजस्वी बताएं कि आखिर दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में 100 करोड से ज्यादा के मकान के मालिक कैसे बन गए? तेजस्वी बताएं कि आखिर 12 साल की उम्र में रघुनाथ झा और कांति सिंह की क्या सेवा की जिससे खुश होकर गोपालगंज और पटना में उन्हें करोडों का दो मंजिला मकान गिफ्ट कर दिया गया? 

मोदी ने पूछा है कि तेजस्वी बताएं कि क्या ये सच नहीं है कि राजेश रंजन और मोहम्मद शमीम को विधान पार्षद बनाने के एवज में इनलोगों ने पटना शहर में 4 प्लॉट आपके नाम वसीयत कर दिया? आखिर कांति सिंह, रघुनाध झा, ललन सिंह, ह्रदय नाथ चौधरी, प्रभुनाथ यादव, सुभाष चौधरी, चंत्रकांता चौधरी, मंगरू यादव जैसे एक दर्जन लोगों ने आपके परिवार के लोगों को करोडों की जमीन, संपत्ति क्यों गिफ्ट कर दिया? आपके पास कोई पुश्तैनी संपत्ति भी नहीं थी. इंटर की पढाई भी नहीं कर पाए, क्रिकेट में विफल रहे. आखिर ऐसी क्या योग्यता थी कि 52 संपत्ति के मालिक बन गए?

टॅग्स :बिहारतेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादवसुशील कुमार मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया