लाइव न्यूज़ :

लालू यादव ने सरकार गिराने के लिए किए थे फोन, सुशील मोदी के बाद जीतन राम मांझी और मुकेश सहनी ने किया खुलासा

By एस पी सिन्हा | Updated: November 26, 2020 20:17 IST

'हम' प्रमुख मांझी ने दावा करते हुए कहा कि लालू यादव ने जेल से ही उन्हें मुख्यमंत्री बनाने का ऑफर दिया था. एनडीए विधायकों को फोन कर उन्हें मंत्री पद देने का ऑफर दिया गया था.

Open in App
ठळक मुद्देजीतन राम मांझी ने किया लालू के फोन कॉल को लेकर दावा.सुशील मोदी-ललन पासवान के लालू यादव पर लगाए आरोप 200 प्रतिशत सच: जीतन.

पटनाः राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के जेल से फोन करने का मामला अब और गर्माने लगा है. एनडीए विधायकों को फोन कर उन्हें मंत्री पद देने का ऑफर दिया गया था.

अब एक-एक कर एनडीए के नेता सामने आ रहे हैं और लालू यादव से हुई बातचीत की जानकारी दे रहे हैं. लालू प्रसाद यादव ने एनडीए की सरकार गिराने और महागठबंधन के स्पीकर के लिए वोट देने के लिए भाजपा के साथ-साथ जीतन राम मांझी और मुकेश सहनी और उनके नेताओं को कॉल किया था, लेकिन दोनों नेताओं से इस बात को छिपाई.

जब भाजपा नेता सुशील मोदी ने इसका खुलासा किया तो अब दोनों नेता भी सामने आए और स्वीकार कर रहे हैं कि उनके पास भी लालू प्रसाद यादव का कॉल आया था. ऐसे में अब यह सवाल उठने लगे हैं कि पहले जीतन राम मांझी और मुकेश सहनी ने इसका खुलासा क्यों नहीं किया?

आखिर उनके मन में क्या चल रहा था? जीतन राम मांझी आज दावा किया है कि लालू प्रसाद यादव ने कई बार हमारे लोगों को कॉल किया था और कहा था कि मांझी जी से बात करा दीजिए. लेकिन हमने बात नहीं किया. उनका गलत काम करने की नियती रही है.

वहीं, जीतन राम मांझी के बाद मुकेश सहनी ने भी खुलासा किया है कि उनके पास भी लालू प्रसाद का कॉल आया था, लेकिन दोनों के बीच क्या बात हुई उसके बारे में बताने से सहनी ने इनकार किया. सहनी ने कहा कि समय आएगा तो इसका जवाब दिया जाएगा. फिलहाल मुझ पर नीतीश कुमार ने भरोसा जताते हुए मंत्री बनाया हैं. उस जिम्मेवारी को मैं निभाने में जुटा हूं. इस तरह अब यह मामला धिरे-धिरे तूल पकड़ता जा रहा है.

टॅग्स :बिहारलालू प्रसाद यादवनीतीश कुमारसुशील कुमार मोदीजीतन राम मांझीमुकेश सहनी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया