लाइव न्यूज़ :

बिहार में दर्दनाक हादसा! बड़ी बहन के अंतिम संस्कार में भाग लेने गईं दो बहनों की भी सड़क हादसे में मौत

By एस पी सिन्हा | Updated: October 4, 2022 14:55 IST

बिहार के सुपौल में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां सड़क हादसे में दो बहनों की मौत हो गई। दोनों बहनें अपनी बड़ी बहन के अंतिम संस्कार में आई थीं। इससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Open in App

पटना: बिहार में सुपौल जिले से एक ह्रदय विदारक घटना सामने आई है, जहां बहन के अंतिम संस्कार में भाग लेकर लौट रही दो बहनों की भीषण सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। घटना सरायगढ़ थाना इलाके की है।

बताया जाता है कि बड़ी बहन का अंतिम संस्कार कर परिजनों के साथ घर लौट रही थीं। इसी दौरान तेज गति से आ रही स्कॉर्पियों ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे दोनों बहनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्चे समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों बहनें सदर प्रखंड के चैनसिंह पट्टी निवासी की रहने वाली थीं। 

दोनों अपनी बड़ी बहन के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गई थी। अंतिम संस्कार के बाद दोनों सोमवार की देर रात अपने बहनोई के साथ बाइक पर सवार होकर वापस घर लौट रही थीं। इसी दौरान सरायगढ़ के भपटियाही क्रॉसिंग के पास विपरित दिशा से आ रही अनियंत्रित स्कॉर्पियों ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। 

तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तबतक दोनों बहनों की मौत हो चुकी थी। वहीं इस हादसे में बाइक चला रहे दूसरी बहन के पति और उसका बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक बहन की तो पहले ही मौत हो चुकी थी और दो अन्य बहनों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एसडीओ मनीष कुमार ने सदर अस्पताल जाकर परिजनों से मुलाकात की और नियमानुसार मुआवजा देने की बात कही।

टॅग्स :बिहार समाचारसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी