लाइव न्यूज़ :

बिहारः सुपौल में सोते हुए नाबालिग को घर से उठाकर ले गए, सामूहिक दुष्कर्म, पंचायत का फरमान, दो लाख रुपये लो मामला रफा-दफा करो

By एस पी सिन्हा | Updated: November 4, 2020 21:12 IST

घटना के बाद इस मामले में गांव में पंचायत हुई, जहां दो लाख रुपये लड़की के परिवार को देकर मामले को रफा-दफा करने का प्रयास किया गया. लेकिन उससे पहले ही पुलिस गांव में पहुंच गई.

Open in App
ठळक मुद्देनाबालिग लड़की को ले जाकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार की घटना को अंजाम दिया गया है. घटना की शिकायत मिलने के बाद सुपौल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. आरोपी बदमाश ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर दरिंदगी की इस घटना को अंजाम दिया है.

पटनाःबिहार के सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना इलाके से शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जिसमें सोते समय घर से उठाकर एक नाबालिग लड़की को ले जाकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार की घटना को अंजाम दिया गया है.

 

आरोपी बदमाश ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर दरिंदगी की इस घटना को अंजाम दिया है. घटना की शिकायत मिलने के बाद सुपौल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. बताया जा रहा है कि लड़की अपने घर में सो रही थी, इस दौरान गांव का ही रहने वाला सुभान अपने एक अन्य साथी के साथ घर में घुस आया.

दोनों लड़के आये और उसे उठा के नहर के पास लेकर चले गए. फिर बारी-बारी से दोनों लड़कों ने उसके साथ दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया. उधर जब परिजनों ने लड़की को घर से गायब देखा, तो उसकी तलाश शुरू कर दी गई. परिजन तलाशते हुए नहर की तरफ पहुंचे.

लड़की के घरवालों को देखकर आरोपी सुभान अपने साथी के साथ मौके से फरार हो गया. घटना के बाद इस मामले में गांव में पंचायत हुई, जहां दो लाख रुपये लड़की के परिवार को देकर मामले को रफा-दफा करने का प्रयास किया गया. लेकिन उससे पहले ही पुलिस गांव में पहुंच गई.

पुलिस ने पीड़ित लड़की का मेडिकल कराया है. त्रिवेणीगंज थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि पीड़िता के बयान के बाद आरोपी युवक और उसके अज्ञात साथी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस दोनों आरोपियों की गिरफ्तार के लिए प्रयास कर रही है. 

टॅग्स :बिहारपटनारेपक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया