लाइव न्यूज़ :

बिहार: सुपौल में बड़ा हादसा, SSB ट्रेनिंग कैंप में हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से 3 जवानों की मौत, 9 घायल

By एस पी सिन्हा | Updated: January 14, 2022 17:24 IST

सुपौल के बीरपुर स्थित सशस्त्र सीमा बल के 45वीं बटालियन के कैंप में शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हुआ. गंभीर रूप से घायल चार जवानों को दरभंगा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है.

Open in App

पटना: बिहार के सुपौल जिले में एसएसबी की 45वीं बटालियन के वीरपुर कैंप में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया. कैंप में हाई वोल्टेज बिजली के तार की चपेट में आने से 3 जवानों की मौत हो गई, जबकि 9 जवान घायल हैं. इसमें 4 की हालत गंभीर बतायी जा रही है. गंभीर रूप से घायल चार जवानों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है. हादसे के बाद कैंप में अफरा तफरी का माहौल है. 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि सुपौल के बीरपुर स्थित सशस्त्र सीमा बल के 45वीं बटालियन के कैंप में ट्रेनी जवानों का प्रशिक्षण चल रहा था. इसी दौरान हादसा हुआ. फिलहाल घायलों का इलाज बीरपुर के ललित नारायण अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है. इनमें से 4 जवानों को दरभंगा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. 

सुपौल: दोपहर करीब डेढ़ बजे हुई घटना

सामने आई जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 12:30 बजे ट्रेनी जवान टेंट खोल रहे थे. इसी दौरान टेंट के ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज तार में अल्मुनियम का एक पाइप सट गया. सभी जवान एक जगह ही काम कर रहे थे, इसलिए एक साथ कई लोग करंट की चपेट में आ गए. 

हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से महाराष्ट्र निवासी अतुल पाटील(30 वर्ष) परशुराम सबर (24 वर्ष) और महेंद्र चंद्र कुमार बोपचे (28 वर्ष) की मौत मौके पर ही हो गई. करंट से घायल जवान नरसिंह चौहान, के चंद्रशेखर, परितोष अधिकारी, मांडवे राजेंद्र मोहम्मद शमशाद, सुकुमार वर्मा, सोना लाल यादव और आनंद किशोर को अनुमंडल अस्पताल लाया गया. 

प्रारंभिक इलाज के बाद चार घायल जवानों को दरभंगा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है. फिलहाल कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने में असमर्थता जता रहे हैं. बताया जा रहा है कि सशस्त्र सीमा बल की ओर से बिजली विभाग को ट्रेनिंग वाले मैदान से हाई वोल्टेज तार एवं पोल को हटाने के लिए कई बार लिखा गया था. हालांकि बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा संज्ञान नहीं लिया गया. जिससे यह हादसा हुआ है.

टॅग्स :बिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी