लाइव न्यूज़ :

बिहार: दारोगा अभ्यर्थियों ने डाकबंगला चौराहा पर किया विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

By एस पी सिन्हा | Updated: February 19, 2020 18:35 IST

बिहार पुलिस के दारोगा भर्ती की पीटी परीक्षा हाल में ही घोषित की गई है। परीक्षा के नतीजे आने के बाद से ही छात्रों का आरोप है कि इसमें गड़बड़ी की गई है, इस कारण से परीक्षा को रद्द करना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देपटना में पुलिस ने एक बार फिर से दारोगा अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज किया है।दारोगा की पीटी परीक्षा फल रद्द करने की मांग को लेकर दारोगा के अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया।

बिहार की राजधानी पटना में पुलिस ने एक बार फिर से दारोगा अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज किया है। शहर में प्रदर्शन और दारोगा की पीटी परीक्षा फल रद्द करने की मांग को लेकर दारोगा के अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया। दारोगा अभ्यर्थियों का जत्था डाकबंगला चौराहा पहुंचा जिसके बाद पुलिस को चकमा देकर प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसने की कोशिश करने लगे। दारोगा अभ्यर्थियों ने सरकार के खिलाफ नारे भी लगाए। ये अभ्यर्थी दारोगा बहाली की परीक्षा रद्द करने की मांग करने के साथ ही इन्हानें परीक्षा में धांधली का आरोप भी लगाया है। 

यहां बता दें कि दारोगा अभ्यर्थी सड़क पर उतर कर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे पहले भी पटना में इनके ऊपर लाठीचार्ज किया गया था। पटना में बिहार पुलिस दारोगा भर्ती के अभ्यर्थी परीक्षा को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। इससे पहले भी अभ्यर्थी पटना में हंगामा कर परीक्षा को रद्द करने की मांग कर चुके हैं। आज जब पटना के डाकबंगला चौराहे पर पुलिस ने एक बार फिर से पुलिस ने उनके मार्च को रोका, लेकिन वो लगातार आगे बढ़ने की कोशिश करने लगे। मौके पर पहुंचे टाउन डीएसपी समेत पुलिसवालों ने दारोगा अभ्यर्थियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लाठी चार्ज किया और सडक पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। 

लाठीचार्ज की इस घटना से डाकबंगला चौराहे पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। कहा जा रहा है कि कई अभ्यर्थियों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है। दारोगा अभ्यर्थियों का जत्था पटना के साइंस कॉलेज से जेपी गोलंबर के लिए निकला था। इस दौरान प्रदर्नकारियों ने कई कोचिंग संस्थानों को भी बंद कराया। प्रदर्शनकारी परीक्षा रद्द करने और परीक्षा में हुए धांधली की सीबीआई से जांच कराने की मांग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि कई अभ्यर्थियों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है।

उल्लेखनीय है कि बिहार पुलिस के दारोगा भर्ती की पीटी परीक्षा हाल में ही घोषित की गई है। परीक्षा के नतीजे आने के बाद से ही छात्रों का आरोप है कि इसमें गड़बड़ी की गई है, इस कारण से परीक्षा को रद्द करना चाहिए। दूसरी तरफ सफल अभ्यर्थियों के अलावा विभाग भी मेंस की परीक्षा लेने के लिए लगातार काम कर रहा है। आयोग ने पहले हीं स्पष्ट कर दिया है कि इसमें किसी भी तरह की धांधली नही की गई है और इसे रद्द किये जाने का कोई सवाल ही नही है।

टॅग्स :बिहारलोकमत समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया