लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक केंद्रीय विश्वविद्यालय में बिहार के छात्रों के साथ मारपीट?, बिहार में सियासत तेज, नीरज कुमार बोले-बिहारी ने कोई अपराध किया है क्या?

By एस पी सिन्हा | Updated: March 8, 2025 16:41 IST

बिहार में राजनीतिक भाईचारे के कारण तेजस्वी यादव की जुबान सिल गई है। बिहार कांग्रेस की जुबान भी सिल गई है। नीरज कुमार ने कहा कि बिहारी ने कोई अपराध किया है क्या?

Open in App
ठळक मुद्देकिसी की पैरवी की बदौलत गए थे क्या केंद्रीय विश्वविद्यालय?बिहार के छात्र अपनी बौद्धिक क्षमता की बदौलत गए।छात्रों के साथ हुई पिटाई की घटना अत्यंत निंदनीय! कौन है गुनहगार?

पटनाः कर्नाटक केंद्रीय विश्वविद्यालय गुलबर्ग में बिहार के छात्रों के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर जदयू के मुख्य प्रवक्ता एवं विधान पार्षद नीरज कुमार गहरी आपत्ति जताई है। उन्होंने शनिवार को कर्नाटक की कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए मारपीट के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार खामोश है। बिहार में राजनीतिक भाईचारे के कारण तेजस्वी यादव की जुबान सिल गई है। बिहार कांग्रेस की जुबान भी सिल गई है। नीरज कुमार ने कहा कि बिहारी ने कोई अपराध किया है क्या? किसी की पैरवी की बदौलत गए थे क्या केंद्रीय विश्वविद्यालय?

उन्होंने कहा कि बिहार के छात्र अपनी बौद्धिक क्षमता की बदौलत गए हैं, इसलिए बिना विलंब कर्नाटक की कांग्रेस सरकार मामले में दखल दे और कार्रवाई करे। नीरज कुमार ने एक्स पर पोस्ट भी किया है जिसमें लिखा, केंद्रीय विश्वविद्यालय, कर्नाटक में बिहारी छात्रों के साथ हुई पिटाई की घटना अत्यंत निंदनीय! कौन है गुनहगार?

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार में केंद्रीय विश्वविद्यालय कर्नाटक में बिहारी छात्रों को पीटा गया, धमकाया गया! राजनीतिक भाईचारा” बिहारियों की पीड़ा से बड़ा है? जवाब देंगे या चुपचाप देखेंगे। वहीं, भाजपा प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस और राजद पर करारा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने बिहार और बिहारी की कभी परवाह नहीं की।

कर्नाटक में बिहार के छात्र पीटे जा रहे हैं और तेजस्वी यादव मुंह में दही जमा कर बैठे हुए हैं। बिहार के लोग यह जानना चाहते हैं कि क्या तेजस्वी यादव अपने सहयोगी कांग्रेस के लोगों से पूछेंगे कि ऐसा क्यों हो रहा है? तेजस्वी यादव जी मुंह में दही जमा कर बैठने से नहीं होगा, आपको बताना होगा कि क्या केंद्रीय विश्वविद्यालय में बिहारियों को पढ़ने का अधिकार नहीं है?

कहां बिहार के युवाओं के लिए बड़ी-बड़ी बातें करते थे, अब बिहार के छात्र अपमानित किये जा रहे हैं और उन्हें पीटा जा रहा है तो अपने अपने मुंह में फेविकोल क्यों लगा लिया है? आपकी पोल खुल चुकी है कि बिहार और बिहारी के लिए आपके दिल में कोई जगह नहीं है। प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि आप चुप रहिए तेजस्वी बाबू, लेकिन भाजपा चुप नहीं बैठेगी।

बिहार और बिहारी के सम्मान के लिए ईंट से ईंट बजा देगी। वहीं इसपर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राजद के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि कर्नाटक में सेंट्रल यूनिवर्सिटी में छात्रों के साथ जो मारपीट की घटना हुई है वो अत्यंत ही निंदनीय है। कर्नाटक सरकार जल्द से जल्द दोषियों पर कार्रवाई करे। बिहारी छात्रों के साथ इस तरह की घटना दूसरे राज्यों में हो रही है तो बिहार की सरकार क्या कर रही है?

उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों में बिहार के छात्रों के साथ बिहारियों के साथ चाहे भाजपा शासित राज्य हो चाहे अन्य राज्य हों, वहां जो घटना घट रही है इसके लिए सीधे तौर पर सरकार में बैठे लोग जिम्मेदार हैं। हम इसकी कड़ी भर्त्सना करते हैं और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हैं। दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई कर्नाटक की सरकार करेगी। 

बताया जा रहा है कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के परिसर में स्थित छात्रावास में छात्रों के दो समूहों के बीच झगड़ा हुआ। कलबुर्गी के पुलिस अधीक्षक अद्दुर श्रीनिवासलू ने परिसर का दौरा किया। शुक्रवार को भी छात्रों के बीच झगड़ा जारी रहा और यह झगड़ा अब उत्तर भारतीय छात्रों और दक्षिण भारतीय छात्रों के बीच सामूहिक लड़ाई में बदल गया है, जिसके परिणामस्वरूप 3 से अधिक छात्रों पर हमला किया गया।

 उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं नरोना पुलिस की माने तो यह कोई बड़ी समस्या नहीं थी, छात्रों के बीच खाने को लेकर झगड़ा हुआ था। पुलिस ने कहा कि कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार गुरुवार को एक छात्र ने छात्रावास से 25 से अधिक चपातियां ले ली, जिसके परिणामस्वरूप झगड़ा हुआ। बाद में यह झगड़ा अगले दिन भी जारी रहा।

टॅग्स :बिहारकर्नाटकजेडीयूकांग्रेसराहुल गांधीसिद्धारमैयातेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी