लाइव न्यूज़ :

बिहार: कन्हैया कुमार के काफिले पर फिर हुआ पथराव, कोई घायल नहीं

By भाषा | Updated: February 6, 2020 23:52 IST

बीते 24 घंटों में कन्हैया के साथ दूसरी बार इस तरह की घटना हुई है। भाकपा के राज्य सचिव सत्य नारायण सिंह ने पटना में एक बयान जारी कर इस घटना की कड़ी निंदा की और हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

Open in App

भाकपा नेता और जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार के काफिले पर मधेपुरा जिला के समीप गुरूवार को अज्ञात उपद्रवियों द्वारा फिर पथराव किया गया पर इसमें किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

बीते 24 घंटों में कन्हैया के साथ दूसरी बार इस तरह की घटना हुई है। भाकपा के राज्य सचिव सत्य नारायण सिंह ने पटना में एक बयान जारी कर इस घटना की कड़ी निंदा की और हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

सिंह ने कहा कि कल सुपौल में एक ऐसा ही हमला हुआ, जिसमें वाहन क्षतिग्रस्त हुआ और कई लोग घायल हो गए थे।

उन्होंने कहा, ‘‘ये हमले आरएसएस और भाजपा समर्थित लोगों द्वारा करवाए जा रहे हैं ... अगर सरकार तत्काल कोई कदम नहीं उठाती है तो हम आंदोलन करने को मजबूर होंगे।’’ सीएए—एनपीआर—एनआरसी के विरोध में राज्यव्यापी यात्रा कर रहे कन्हैया के काफिले पर एक फरवरी को सारण जिले में भी हमला किया गया था। कन्हैया की राज्यव्यापी यह यात्रा 29 फरवरी को पटना में संपन्न होगी। 

टॅग्स :बिहारकन्हैया कुमारलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं