लाइव न्यूज़ :

Bihar STET Results: छात्रों के विरोध के बीच बोले शिक्षा मंत्री, क्वालिफाई करने वाले सभी छात्रों को शिक्षक बहाली में मिलेगा मौका

By दीप्ती कुमारी | Updated: June 25, 2021 11:11 IST

Bihar STET Results 2019 declared: बिहार शिक्षा मंत्री ने विरोध कर रहे छात्रों को आश्वासन दिया है कि यदि आपने क्वालिफाइंग मार्क्स प्राप्त किए हैं तो उन छात्रों को अगले चरण में शामिल किया जाएगा ।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार एसटीईटी परीक्षा पास करने वाले योग्य छात्रों को अगले चरण में किया जाएगा शामिलक्वालिफाइंग मार्क्स लाने के बाद भी मेरिट लिस्ट में नाम न आने पर छात्रों ने किया था विरोधशिक्षा मंत्री ने कहा 5,7 और 12 जुलाई को पहले आवेदन के आधार पर होगी काउंसिलिंग

Bihar STET Results 2019 declared: हाल ही में बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (बीएसईबी ) द्वारा बिहार एसटीईटी 2019 का परिणाम  घोषित किया गया था । हालांकि  परिणाम जारी होने के बाद से ही छात्र परिणामों में पाई गई विसंगतियों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं । इसके लिए 24 जून को बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने घोषणा की परीक्षा के लिए क्वालीफाइंग मार्क्स प्राप्त करने वाले सभी छात्र अगले चरण के लिए पात्र हैं।

24 जून को शिक्षा मंत्री ने ट्वीट कर कहा जिन नियोजन इकाइयों में इन 15 दिनों में आवेदन प्राप्त हुए हैं । वहां की अंतिम मेधा सूची और काउंसलिंग का काम 2,4 और 9 अगस्त को पूरा हो जाएगा । पहले के आवेदन के आधार पर होने वाली काउंसलिंग को हम लोग 5,  7 और 12 जुलाई को करने जा रहे हैं ।

रिपोर्ट के अनुसार कई छात्रों ने क्वालीफाइंग मार्क्स प्राप्त किए हैं लेकिन उन्हें मेरिट लिस्ट में शामिल नहीं किया गया । इस मुद्दे को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि बिहार एसटीईटी परिणाम 2019 की मेरिट सूची में स्थान नहीं पाने वाले योग्य उम्मीदवारों को अगले चरण में शामिल किया जाएगा ।

24 जून 2021 को विजय कुमार चौधरी ने टीओआई को बताया कि योग्य उम्मीदवार  शिक्षक भर्ती प्रक्रिया से वंचित नहीं होंगे । राज्य ने एसटीइटी 2011 और एसटीइटी 2019 उम्मीदवारों की स्कोर वैधता अवधि 7 साल से बढ़ाकर जीवन भर कर दी है । इस संबंध में विभाग द्वारा जल्द से जल्द एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की जाएगी । 

इससे पहले बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने भी ट्वीट में कहा था कि एसटीइटी की 2019 परीक्षा में उत्तीर्ण हुए योग के छात्र जिनका मेरिट सूची में नाम नहीं है । ऐसे छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं है । सरकार इस पर बहुत गंभीरता से विचार कर रही है । बिहार एसटीईटी परिणाम 2019 पर निर्णय छात्रों के हित में जल्द से जल्द आएगा । 

टॅग्स :बिहारएजुकेशनशिक्षा मंत्रालय
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया