लाइव न्यूज़ :

आजम खान की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, बिहार राज्य महिला आयोग ने रमा देवी पर टिप्पणी करने के मामले में भेजा नोटिस 

By एस पी सिन्हा | Updated: July 26, 2019 19:36 IST

बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष दिलमणि मिश्रा ने कहा कि सांसद रमा देवी का अपमान देश की महिलाओं का अपमान है. अगर एक महिला सांसद को संसद के सदन में अपमानित किया जाएगा तो देश में महिलाओं को सम्मान कैसे मिलेगा?

Open in App
ठळक मुद्देबिहार राज्य महिला आयोग ने उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान के विवादित बयान पर संज्ञान लेते हुए नोटिस भेजा है.बिहार की महिला सांसद होने की वजह से राज्य में भी बवाल मचा हुआ है. साथ ही बिहार से जुड़ा मामला होने की वजह से बिहार राज्य महिला आयोग ने भी इसे गंभीरता से लिया है.

बिहार राज्य महिला आयोग ने उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान के विवादित बयान पर संज्ञान लेते हुए नोटिस भेजा है. बिहार की महिला सांसद होने की वजह से राज्य में भी बवाल मचा हुआ है. साथ ही बिहार से जुड़ा मामला होने की वजह से बिहार राज्य महिला आयोग ने भी इसे गंभीरता से लिया है.

बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष दिलमणि मिश्रा ने कहा कि सांसद रमा देवी का अपमान देश की महिलाओं का अपमान है. अगर एक महिला सांसद को संसद के सदन में अपमानित किया जाएगा तो देश में महिलाओं को सम्मान कैसे मिलेगा? इसलिए आज़म खान को नोटिस भेजा गया है और लोकसभा अध्यक्ष से उन्हें बर्खास्त करने की मांग की गई है. 

यहां उल्लेखनीय है कि आजम खान विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं. लेकिन इस बार उन्होंने एक सांसद के रूप में संसद के सदन में महिला पर विवादित टिप्पणी की है. जिसके बाद देश भर में राजनीति तेज हो गई है. 

वहीं, आज़म खान ने जिस महिला को लेकर टिप्पणी की है वह बिहार की सांसद हैं, जिसके बाद बिहार में भी बवाल मचा है. आजम खान के बयान के बाद देश भर में उनकी फजीहत हो रही है. 

संसद में उन्हें माफी मांगने के लिए कहा जा रहा है. साथ ही भाजपा सांसद उन्हें बर्खास्त करने की मांग कर रहे हैं. यहां तक की रमा देवी ने भी लोकसभा अध्यक्ष से आजम खान को निलंबित करने और माफी मांगने की मांग की है.

टॅग्स :आज़म खानबिहारसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया