लाइव न्यूज़ :

बिहार में जातीय जनगणना कराने के लिए राज्य सरकार बना सकती है कानून, संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी ने दिए संकेत

By एस पी सिन्हा | Updated: May 12, 2023 15:13 IST

बिहार सरकार के संसदीय सह वित्त मंत्री विजय चौधरी ने कहा है कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट राज्य सरकार को जातिगत गणना कराने की अनुमति देगा।

Open in App

पटना: पटना हाई कोर्ट के द्वारा जातीय जनगणना पर रोक लगा दिए जाने का बाद यह मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंच गया है। इस बीच अब इस मामले को लेकर बिहार सरकार के संसदीय सह वित्त मंत्री विजय चौधरी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट इस मामले में राज्य सरकार को जातिगत गणना कराने की अनुमति देगा। विजय चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार जाति गणना कराने को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। जरूरत पड़ी तो इसे लेकर कानून भी बनाएंगे।

उन्होंने कहा कि जाति गणना का मामला फिलहाल कोर्ट में है। विजय चौधरी ने कहा कि राज्य में गन्ना में अभी तक जितने भी दस्तावेज इकट्ठे किए गए हैं, वह सभी सुरक्षित हैं। राज्य सरकार यह चाहती है कि जल्द से जल्द इस गणना को पूरा करवाया जाए। लेकिन हाईकोर्ट ने इस पर रोक लगा दिया है। हमारी सरकार और मुख्यमंत्री दोनों किसी भी स्थिति में इस काम को पूरा करवाना चाहते हैं। ऐसे में इसके लिए जो भी कानूनी उपाय है, यह सभी सरकार के तरफ से किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट इस मामले में राज्य सरकार को जातिगत गणना कराने की अनुमति देगा। वहीं, नीतीश कुमार की विपक्षी एकता को लेकर की जा रही पहल पर विजय चौधरी ने कहा की पहल चल रही है, सभी नेताओं से बातचीत हो रही है। सभी नेताओं से विचार-विमर्श के बाद ही जगह तय होगी अगर सभी नेताओं की यह राय होगी कि पटना में ही बैठक होगी तो पटना में ही होगी। 

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सभी नेताओं से विचार-विमर्श करके ही तारीख का निर्धारण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नवीन पटनायक के बयान को इस संदर्भ में देखने की जरूरत है कि विपक्ष की किन-किन लोगों ने कहा कि हम वहां चुनाव लड़ेंगे। अभी तो विपक्षी एकता को लेकर बातचीत चल रही है। उन्होंने कहा कि नवीन पटनायक का बयान बिल्कुल सही है, उन्होंने अपनी स्थिति स्पष्ट की है।

टॅग्स :बिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया