बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जायसवाल ने दिया तेजस्वी यादव को एनडीए में आने का न्यौता

By एस पी सिन्हा | Updated: November 25, 2024 17:53 IST2024-11-25T17:53:13+5:302024-11-25T17:53:18+5:30

दिलीप जायसवाल ने यह बात आज विधानमंडल सत्र शुरू होने के पहले दिन कही। आज बिहार विधानमंडल का दोनों सदन एक साथ था ऐसे में तेजस्वी और दिलीप जायसवाल दोनों ही सदन पहुंचे थे। 

Bihar State BJP President Jaiswal invited Tejashwi Yadav to join NDA | बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जायसवाल ने दिया तेजस्वी यादव को एनडीए में आने का न्यौता

बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जायसवाल ने दिया तेजस्वी यादव को एनडीए में आने का न्यौता

पटना: बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं मंत्री डा. दिलीप जायसवाल ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को एनडीए में आने का निमंत्रण दिया है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी एनडीए के साथ चले आएंगे तो हमेशा के लिए सेफ हो जाएंगे। दिलीप जायसवाल ने यह बात आज विधानमंडल सत्र शुरू होने के पहले दिन कही। आज बिहार विधानमंडल का दोनों सदन एक साथ था ऐसे में तेजस्वी और दिलीप जायसवाल दोनों ही सदन पहुंचे थे। 

दरअसल, भाजपा के तरफ से इस दफे चुनाव में जो नारा दिया गया है कि 'एक है तो सेफ हैं' इस पर तेजस्वी यादव जब अपने कल पार्टी कार्यालय पहुंचे तो उनसे सवाल किया गया और इसके जवाब में उन्होंने कहा कि 'हम लोग तो एक ही है कहां अलग-अलग है'। अब इसी बात पर दिलीप जायसवाल ने कहा कि 'यदि वो एक हैं तो आ जाएं भाजपा के साथ, वो भी एक हो जाएंगे और सेफ हो जायेंगे'। 

बता दें कि बिहार विधानसभा उपचुनाव में एनडीए ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। यहां चार सीटों पर उपचुनाव हुए थे और सभी सीटों पर एनडीए ने कब्ज़ा जमा लिया। सबसे बड़ी बात यह रही है इस चुनाव में राजद के 35 साल पुराने किले को भी धवस्त कर दिया। जिस इलाके को भाकपा- माले का गढ़ कहा जाता था वहां भी जीत हासिल किया। इसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का हौसला काफी बुलंद है।

Web Title: Bihar State BJP President Jaiswal invited Tejashwi Yadav to join NDA

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे