लाइव न्यूज़ :

Bihar Sports University: शिशिर सिन्हा को बनाया खेल विश्वविद्यालय का कुलपति, रिटायरमेंट के बाद मिला तीसरा पद

By एस पी सिन्हा | Updated: November 9, 2024 16:37 IST

Bihar Sports University: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इच्छा के अनुरूप विश्वविद्यालय को रिटायर अधिकारियों के हाथों में सौंप दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देराजगीर का खेल विश्वविद्यालय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट है।राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को खड़ा करेगी। आईएएस अधिकारी रजनीकांत को खेल विश्वविद्यालय रजिस्ट्रार बनाया गया था।

Bihar Sports University: बिहार सरकार ने अवकाश प्राप्त आईएएस अधिकारी शिशिर सिन्हा को राजगीर स्थित खेल विश्वविद्यालय का पहला कुलपति बनाया है। खेल विभाग ने आज इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। 6 साल पहले आईएएस की नौकरी से रिटायर हुए शिशिर सिन्हा को बिहार सरकार ने यह तीसरा पद सौंपा है। दरअसल, राजगीर का खेल विश्वविद्यालय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट है। सरकार दावा कर रही है कि इस खेल विश्वविद्यालय से वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को खड़ा करेगी। 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इच्छा के अनुरूप विश्वविद्यालय को रिटायर अधिकारियों के हाथों में सौंप दिया गया है। इससे पहले प्रमोटी आईएएस अधिकारी रजनीकांत को खेल विश्वविद्यालय रजिस्ट्रार बनाया गया था। नालंदा जिले के रहने वाले रजनीकांत लखीसराय के डीएम थे। उन्होंने नौकरी से वीआरएस लिया और सरकार ने उन्हें खेल विश्वविद्यालय का रजिस्ट्रार बना दिया।

उन्हें तात्कालिक तौर पर विश्वविद्यालय के कुलपति का भी चार्ज सौंपा गया था। अब विश्वविद्यालय में स्थाई कुलपति की नियुक्ति हुई है। 1982 बैच के आईएएस अधिकारी रहे शिशिर सिन्हा अब खेल विश्वविद्यालय को संभालेंगे। बता दें कि शिशिर सिन्हा बिहार के विकास आयुक्त पद पर रहे हैं। 2018 में उन्होंने रिटायरमेंट से कुछ दिन पहले वीआरएस ले लिया था।

वीआरएस लेने के तत्काल बाद उन्हें बीपीएससी का चेयरमैन बना दिया गया था। बीपीएससी के चेयरमैन पद से हटने के बाद उन्हें बिहार इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी अथॉरिटी का चेयरमैन बनाया गया था। वहां से वे कुछ ही महीने पहले रिटायर हुए हैं। अब उन्हें खेल विश्वविद्यालय का पहला कुलपति बना दिया गया है। शिशिर सिन्हा को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बेहद करीबी माना जाता है।

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं