लाइव न्यूज़ :

बिहार को विशेष राज्य का दर्जाः पक्ष-विपक्ष में सियासी बयानबाजी तेज, जीतनराम मांझी ने सीएम नीतीश कुमार का विरोध किया

By एस पी सिन्हा | Updated: September 28, 2021 20:02 IST

एनडीए के घटक हिंदुस्‍तानी अवाम मोर्चा(हम) के राष्ट्रीय अध्‍यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने इस मामले में नीतीश कुमार का विरोध किया है.

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी ने तंज कसते हुए कहा कि जो मुख्‍यमंत्री पटना विश्‍वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा नहीं दिला सके.बिहार को विशेष राज्‍य का दर्जा कैसे दिला सकेंगे?बिहार के 40 में से 39 सांसदों वाली डबल इंजन सरकार क्या यही है?

पटनाः बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने के मुद्दे पर अब नीतीश कुमार की सरकार के द्वारा यू-टर्न ले लिये जाने से सियासत गर्मा गई है.

जदयू नेता व बिहार के योजना एवं विकास मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा है कि नीतीश सरकार मांग करते-करते थक चुकी है, इसलिए अब पीएम मोदी की सरकार से विशेष राज्‍य के दर्जा की मांग नहीं की जाएगी. इसके बाद पक्ष-विपक्ष में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. 

महागठबंधन के घटक दल इसके लिए मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार को निशाने पर ले रहे हैं तो सत्‍ताधारी भाजपा ने राज्‍य सरकार के स्‍टैंड का स्‍वागत किया है. खास बात यह है कि एनडीए के घटक हिंदुस्‍तानी अवाम मोर्चा(हम) के राष्ट्रीय अध्‍यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने इस मामले में नीतीश कुमार का विरोध किया है. मांझी नीतीश कुमार के इस निर्णय से सहमत नहीं हैं.

उन्होंने मोर्चा खोलने की घोषणा कर दी है. मांझी ने इस मुद्दे पर मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार की नीति का विरोध करते हुए पुनर्विचार का आग्रह किया है. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी बिहार को विशेष राज्‍य का दर्जा दिलाने के लिए संघर्ष करती रहेगी. मांझी ने कहा कि "हम बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अनुरोध करते हैं कि वह एक कमिटी बनाये.

ये कमिटी फिर से प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से मिलकर बिहार को विशेष राज्य की दर्जा दिलाने की मांग करे. किसी भी कीमत पर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाये. हम बिहारी हैं. न थके हैं. न हारे हैं. ज झुके हैं. हम जीतकर अपना हक लेंगे. वहीं, इस मामले में बिहार सरकार में मंत्री व भाजपा नेता नितिन नवीन ने कहा है कि बिहार विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है.

हम याचक नहीं दूसरे की मदद करने वाले बनें. बिहार को विशेष राज्‍य के दर्जा से अधिक मिल रहा है. उधर, बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार व जदयू को निशाने पर लिया है. उन्होंने कहा कि अगर 2024 में महागठबंधन बिहार में 39 लोकसभा की सीटें जीतता है, तब उस समय के प्रधानमंत्री खुद बिहार आकर विशेष राज्य का दर्जा देने की घोषणा करेंगे.

तेजस्वी ने कहा कि हम नीति, सिद्धांत, सरोकार, विचार और वादे पर अडिग रहते हैं. हमारी रीढ़ की हड्डी सीधी है, हम जो कहते हैं वह करते हैं. तेजस्वी ने तंज कसते हुए कहा कि जो मुख्‍यमंत्री पटना विश्‍वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा नहीं दिला सके, वे भला बिहार को विशेष राज्‍य का दर्जा कैसे दिला सकेंगे?

बिहार के 40 में से 39 सांसदों वाली डबल इंजन सरकार क्या यही है? उन्होंने एक बार फिर कहा कि नीतीश कुमार अब थक चुके हैं. उन्हें सिर्फ कुर्सी की चिंता है. इसीलिए अपमान और विरोधाभास सहते हुए कुर्सी से चिपके हैं. इसबीच कांग्रेस के विधान परिषद सदस्‍य प्रेमचन्द्र मिश्रा ने जदयू के बदले निर्णय को जन भावना से खिलवाड़ बताया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले से ही मानती रही है कि जदयू व भाजपा बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने को लेकर गंभीर नहीं हैं. नीतीश कुमार ने इस मुद्दे पर एक दशक से बिहार की जनता को गुमराह किया है.

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारपटनानरेंद्र मोदीतेजस्वी यादवतेज प्रताप यादवलालू प्रसाद यादवBJPजेडीयूआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू