लाइव न्यूज़ :

बिहार: फैक्टरी में बॉयलर फटने से छह लोगों की मौत

By भाषा | Updated: December 26, 2021 17:26 IST

Open in App

मुजफ्फरपुर (बिहार), 26 दिसंबर बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में रविवार सुबह एक फैक्टरी में बॉयलर फटने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस घटना में फैक्टरी की इमारत ढह गई और आसपास के कई भवनों को भी नुकसान पहुंचा है।

जिलाधिकारी प्रणय कुमार ने बताया कि बेला औद्योगिक इलाके में नूडल्स और अन्य खाद्य पदार्थ बनाने वाली एक इकाई के भीतर करीब नौ बजकर 30 मिनट पर बॉयलर फट गया। विस्फोट की आवाज दूर तक सुनी गई और इसके प्रभाव की वजह से इलाके की कई अन्य इमारतों को भी नुकसान पहुंचा, जबकि फैक्टरी की इमारत मलबे में तब्दील हो गई।

स्थानीय प्रशासन के अधिकारी, पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मी बचाव अभियान के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। मलबे से छह शवों को बाहर निकाला गया और उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं, इस घटना में गंभीर रूप से घायल लोगों को एसकेएमसीएच रेफरल अस्पताल भेजा गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई गई है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों के परिवार को चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने और विस्फोट के कारणों की जांच करने और जवाबदेही तय करने के लिए एक टीम गठित किए जाने की घोषणा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर