लाइव न्यूज़ :

बिहार के पूर्व बाहुबली सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन का कोरोना से निधन, दिल्ली के अस्पताल में चल रहा था इलाज

By विनीत कुमार | Updated: May 1, 2021 15:24 IST

पूर्व राजद सांसद और बाहुबली मोहम्मद शहाबुद्दीन का निधन हो गया है। तिहाड़ जेल में सजा काट रहे शहाबुद्दीन को कोरोना हुआ था। इसके बाद दिल्ली के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व बाहुबली सांसद शहाबुद्दीन का कोरोना से निधन, दिल्ली के अस्पताल में चल रहा था इलाजतिहाड़ जेल में सजा काट रहे शहाबुद्दीन को पिछले हफ्ते दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया था

बिहार के सिवान के पूर्व बाहुबली सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन का निधन हो गया है। वे कोरोना से पिछले कुछ दिनों से पीड़ित थे। साथ ही दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज भी चल रहा था। तिहाड़ जेल ने शहाबुद्दीन के निधन की पुष्टि कर दी है।

शहाबुद्दीन दरअसल दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद थे। इसी दौरान पिछले मंगलवार की रात कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इन सबके बीच शनिवार सुबह उनके निधन की खबरें आईं। न्यूज एजेंसी एएनआई ने भी इसकी पुष्टि की। हालांकि बाद में तिहाड़ जेल की ओर से इस खबर का खंडन किया गया था। कुछ घंटों बाद उनके निधन की पुष्टि जेल प्रशासन की ओर से की गई।

शहाबुद्दीन के इलाज को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में पिछले हफ्ते सुनवाई हुई थी। कोर्ट ने निर्देश दिया था कि हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व राजद सांसद को दिन में दो बार परिजनों से बात करने की अनुमति दी जाए। साथ ही कोर्ट ने पूर्व सांसद को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती करने को भी कहा था। 

शहाबुद्दीन दिल्ली के तिहाड़ जेल से पहले बिहार के भागलपुर और सीवान की जेल में भी लंबे समय तक सजा काट चुके हैं।  शहाबुद्दीन के खिलाफ तीन दर्जन से ज्यादा आपराधिक मामले हैं। सुप्रीम कोर्ट ने साल 2018 में शहाबुद्दीन को बिहार की सिवान जेल से तिहाड़ लाने का आदेश दिया था।

टॅग्स :बिहारबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?