लाइव न्यूज़ :

बिहार: चुनाव लड़ने के लिए शिवसेना ने किया ऐलान, तो भाजपा ने कसा तंज

By एस पी सिन्हा | Updated: October 11, 2020 18:17 IST

शिवसेना ने अपने उम्मीदवार खड़ा करने का निर्णय लिया है. आरके सिन्हा ने शिव सेना पर तंज कसते हुए कहा कि उसने अपने स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी कर दी है.

Open in App
ठळक मुद्देसांसद आरके सिन्हा ने कहा है कि बिहार में कौन सी शिवसेना चुनाव लड़ने जा रही है।बालासाहेब ठाकरे वाली या सोनिया गांधी के इशारे पर काम करने वाली पार्टी शिव सेना.

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव में शिव सेना के द्वारा 50 सीटों पर चुनाव लडने का ऐलान किये जाने के बाद भाजपा ने तंज कसा है. पार्टी के पूर्व सांसद आरके सिन्हा ने कहा है कि बिहार में कौन सी शिव सेना चुनाव लड़ने जा रही है, बालासाहेब ठाकरे वाली या सोनिया गांधी के इशारे पर काम करने वाली पार्टी शिव सेना.

उन्होंने कहा कि शिवसेना ने अपने उम्मीदवार खड़ा करने का निर्णय लिया है. आरके सिन्हा ने शिव सेना पर तंज कसते हुए कहा कि उसने अपने स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी कर दी है.

इसमें वे नेता शामिल हैं, जिनके नाम पिछले चार महीनों से सुशांत सिंह राजपूत प्रकरण में लोग प्रतिदिन रहे हैं. अब सवाल यह है कि कौन सी शिव सेना चुनाव लड़ेगी बिहार में? एक बार तो बाला साहेब ठाकरे के समय में भी लड़ ही चुकी है. सभी जगह जमानत जब्त कर मुंबई वापस लौट चुकी है.

यहां बता दें कि कुछ दिन पहले ही शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि उनकी पार्टी बिहार में 50 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. राज्यसभा सदस्य ने कहा कि एक दो दिन में तय होगा कि पार्टी राज्य में कितनी विधानसभा सीटों पर चुनाव लडेगी.

उन्होंने कहा कि बिहार में हमारे लोग 50 सीटों पर (चुनाव) लडना चाहते हैं. हम कह रहे हैं कि हमें 30-40 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहिए.

आज सुभाष देसाई ने भी ऐलान कर दिया है कि शिव सेना बिहार विधानसभा चुनाव में 50 सीटों पर चुनाव लडेगी. ऐसे में अब शिव सेना पर व्यंग्य बाणों की बौछार शुरू हो गई है.

टॅग्स :बिहारशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन