लाइव न्यूज़ :

बिहार : चार पिस्तौल के साथ सात अपराधी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 24, 2020 22:20 IST

Open in App

मोतिहारी, 24 दिसंबर बिहार के पूर्वी चंपारण जिला में बुधवार शाम को पुलिस ने सात अपराधियों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से हथियार एवं गोला-बारूद बरामद किए।

पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी हरसिद्धि थाना अंतर्गत सेमराहा-हरसिद्धि मार्ग पर एक तटबंध के पास से की।

पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा ने बृहस्पतिवार को बताया कि पूछताछ के दौरान इन अपराधियों ने विभिन्न सामानों से लदे वाहनों को लूटने की बात कबूल की है।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने इन अपराधियों के पास से चार देसी पिस्तौल, 11 कारतूस, एक चाकू, एक ट्रक, एक सूमो वाहन; एक कार और इन वाहनों पर लदे 58 लाख रुपये का सामान और लोगों को अचेत करने की कुछ दवाएं जब्त की है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार लोगों की पहचान पूर्वी चंपारण जिला निवासी राजू कुशवाहा, रामधनी सहनी, रामचेला राय, प्रकाश कुमार, संदीप कुमार और देवेंद्र यादव तथा हरियाणा के जींद थाना क्षेत्र निवासी धर्मवीर सिंह के रूप में की गई है।

उन्होंने कहा कि अपराधियों ने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया कि उन्होंने 18 दिसंबर को हरसिद्धि पुलिस थाना क्षेत्र में एक सामान लदे ट्रक को लूट लिया था और नशे का इंजेक्शन लगाने के बाद चालक और खलासी को सड़क किनारे फेंक दिया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इसी तरह इन अपराधियों ने 16 दिसंबर को पश्चिम चंपारण जिले में अंडा लदा एक पिक अप वैन को लूट लिया था और चालक और खलासी को इंजेक्शन लगाने के बाद सड़क किनारे फेंक दिया।

उन्होंने कहा कि इन अपराधियों ने 27 नवंबर को बेतिया-मोतिहारी मार्ग पर लकड़ी से लदे ट्रक को भी लूट लिया था जो पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन थाना अंतर्गत एक जगह से बरामद किया गया था।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इन आरोपियों उत्तर प्रदेश के कानपुर में पहले भी एक समान लदे ट्रक को लूटा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू