लाइव न्यूज़ :

बिहार में NDA की बनती सरकार के बीच महागठबंध का भी जारी है गुप्त अभियान, 'तेजस्वी सरकार' मुहिम में जुटे हैं दिग्गज

By एस पी सिन्हा | Updated: November 15, 2020 19:32 IST

सूत्रों की अगर मानें महागठबंधन के प्रमुख घटक दल राजद के नेता तेजस्‍वी यादव ने इसमें अपने कुछ प्रमुख सिपहसालारों को लगाया है. हालांकि जोड़-तोड़ की कोशिशों का खुलासा हिंदुस्‍तानी अवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय अध्‍यक्ष जीतन राम मांझी हाल ही में कर चुके हैं.

Open in App
ठळक मुद्देराजद ने कहा है कि बिहार में अभी भी तेजस्वी की सरकार बन सकती है. महागठबंधन भी सरकार बनाने की रणनीतियों में जी जान से जुटा हुआ है.

पटना: बिहार में एनडीए के द्वारा नीतीश सरकार गठन की जारी तैयारियों के बीच राजद ने कहा है कि बिहार में अभी भी तेजस्वी की सरकार बन सकती है. राजद नेता और राज्यसभा सांसद मनोज झा ने कहा है कि बिहार अपना ही स्वतः स्फूर्त प्लान ले आएगा और शायद जल्द ही. जय हिंद जय बिहार. चर्चा है कि महागठबंधन भी सरकार बनाने की रणनीतियों में जी जान से जुटा हुआ है. बताया जा रहा है कि जोड़-तोड़ की कोशिश के बीच उपमुख्‍यमंत्री की कुर्सी का भी ऑफर खुल गया है. 

सूत्रों की अगर मानें महागठबंधन के प्रमुख घटक दल राजद के नेता तेजस्‍वी यादव ने इसमें अपने कुछ प्रमुख सिपहसालारों को लगाया है. हालांकि जोड़-तोड़ की कोशिशों का खुलासा हिंदुस्‍तानी अवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय अध्‍यक्ष जीतन राम मांझी हाल ही में कर चुके हैं. ऐसे में राजद सांसद मनोज झा के अनुसार जनादेश नीतीश कुमार के खिलाफ है और हम इसका विकल्‍प खोज लेंगे. इसके पहले राजद विधायक दल की बैठक में तेजस्वी यादव ने भी कहा था कि एनडीए सरकार ज्यादा दिनों तक नही चलेगी. सूत्रों की मानें तो राजद की तरफ से बाहुबली अनंत सिंह और रीतलाल यादव को महागठबंधन की सरकार के लिए 'जुगाड़' की जिम्मेदारी दी गई है. इनके अलावे विधान पार्षद सुनील सिंह और राज्यसभा सांसद अमरेंद्र धारी सिंह को भी इस काम में लगाया गया है. उनके सहयोग के लिए राजद के राज्‍यसभा सांसद मनोज झा को भी लगाया गया है. हालांकि, राजद के नेता जोड-तोड की कोशिशों से इनकार कर रहे हैं. सासंद अमरेंद्र धारी सिंह कहते हैं कि वे जनादेश का सम्मान करते हैं. 

सूत्रों की मानें तो राजद सांसद भले ही इनकार करें, लेकिन 'हम' प्रमुख जीतन राम मांझी ने स्‍पष्‍ट कहा है कि उन्‍हें महागठबंधन की ओर से बुलावा आ रहा है. लेकिन वे मरते दम तक नीतीश कुमार के साथ ही रहेंगे. सूत्रों के अनुसार महागठबंधन की सरकार बनाने की गुप्त मुहिम में 'हम' सुप्रीमो जीतनराम मांझी और विकासशील इनसान पार्टी (वीआईपी) के अध्‍यक्ष मुकेश सहनी को अपने पाले में करने की कोशिशें की जा रहीं हैं. उन्‍हें अपने पुराने घर में लौटने का हवाला देते हुए उपमुख्‍यमंत्री व अन्‍य बडे पदों का ऑफर भी दिया जा रहा है. इसके अलावे एआईएमआईएम से भी संपर्क साधा जा रहा है. अगर ऊपर वाला दोनों गणित कामयाब रहा हो तो एआईएमआईएम का सहयोग मिल जाने की पूरी संभावना व्यकत की जा रही है. इसतरह से महागठबंधन भी अपने गुप्त अभियान में पूरी जी जान से लगा हुआ है.

टॅग्स :बिहारआरजेडीजेडीयूराष्ट्रीय रक्षा अकादमी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे