लाइव न्यूज़ :

बिहार: महागठबंधन में सीटों का फार्मूला तय! शरद यादव को सीट मिलने की उम्मीद कम

By एस पी सिन्हा | Updated: February 9, 2019 06:33 IST

कांग्रेस के लिए महागठबंधन में 8 से ज्यादा सीट नहीं बचा है. वहीं, राजद के प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष राम चंद्र पूर्वे ने यह कहा है कि राजद 20 से 22 सीटों पर लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़ा करेगी. उन्होंने यह संकेत दिया है कि कांग्रेस के लिए महागठबंधन में 7 से ज्यादा सीट नहीं है.

Open in App

बिहार में महागठबंधन के अंदर सीटों के बंटवारे का फार्मूला तय कर लिया गया है? खास बात यह है कि शरद यादव की पार्टी को अलग से कोई सीट नहीं मिली है, जबकि कांग्रेस को मात्र 8 सीटों पर सीमटा देने की तैयारी है. महागठबंधन के घटक दल वीआईपी पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी के अनुसार महागठबंधन में कांग्रेस को छोड़कर बाकी दलों के बीच सीटों का बटवारा हो चूका है. मुकेश सहनी के अनुसार उनकी वीआईपी पार्टी को 3, उपेंद्र कुशवाहा की रालोसपा बिहार में 5 और झारखंड में 01 सीट पर, जीतन राम मांझी की पार्टी हम 02 सीट पर और बीएसपी 02 सीटों पर और वाम दल 02 सीट पर चुनाव लड़ेगी. जबकि राजद कम से कम 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी.

ऐसे में कांग्रेस के लिए महागठबंधन में 8 से ज्यादा सीट नहीं बचा है. वहीं, राजद के प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष राम चंद्र पूर्वे ने यह कहा है कि राजद 20 से 22 सीटों पर लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़ा करेगी. उन्होंने यह संकेत दिया है कि कांग्रेस के लिए महागठबंधन में 7 से ज्यादा सीट नहीं है. रामचंद्र पूर्वे का कहना है कि राजद का प्रदेश में व्यापक जनाधार है और वह इतना डिजर्व करती है. सूत्रों के अनुसार अगर राजद 17 सीटों पर चुनाव लड़ने को तैयार भी हो गया तो भी कांग्रेस के लिए 9 से ज्यादा सीट का कोई उम्मीद नहीं बन पा रहा है. 

कांग्रेस 10 से कम पर समझौता करने को तैयार नहीं

सूत्र बताते हैं कि कांग्रेस बिहार में 10 से कम सीट पर समझौता करने को तैयार नहीं है. वहीं, शरद यादव के बारे में कहा जा रहा है कि वह रालोसपा के 5 में से एक सीट पर चुनाव लड़ सकते हैं या फिर राजद के चुनाव चिन्ह पर मधेपुरा से चुनाव लड़ सकते हैं. सूत्रों के अनुसार राजद शरद यादव को उनकी पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ने का मौका नहीं देगी. अगर शरद यादव उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के चुनाव चिन्ह पर चुनाव नहीं लड़ते हैं तो रालोसपा की एक सीट कम हो सकती है.

टॅग्स :लोकसभा चुनावबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं