लाइव न्यूज़ :

बिहार के समस्तीपुर में महिला सिपाही का थाना प्रभारी पर घिनौनी हरकत करने का आरोप, एसपी ने गठित की जांच टीम

By एस पी सिन्हा | Updated: May 18, 2021 15:14 IST

बिहार के समस्तीपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. महिला सिपाही ने थानाध्यक्ष पर घिनौनी हड़कत करने का आरोप लगाया है.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना का मामलामहिला सिपाही की शिकायत के बाद एसपी ने आरोपित दारोगा को लाइन हाजिर किया हैमामले को जांच के लिए विवाद को आंतरिक विवाद कमेटी को सौंप दिया गया है

पटना: जब भी कोई कानून तोड़ता है तो लोग पुलिस के पास जाते हैं ताकि कानूनी मदद मिल सके. लेकिन अगर पुलिस ही कानून तोड़े और वो भी अपनों के साथ तो उसे क्या कहेंगे? फिर न्याय की अपेक्षा किससे की जाये? कुछ ऐसा ही मामला बिहार के समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना से सामने आया है. 

हाल ही में यहां ट्रासफर होकर आई एक महिला सिपाही ने आरोप लगाया है कि थानाध्यक्ष ने उसके साथ घिनौनी हरकत को अंजाम दिया. महिला सिपाही ने अपने थाना प्रभारी पर घिनौनी हरकत करने का आरोप लगाते हुए एक आवेदन एसपी को दिया है. 

महिला सिपाही शिकायत करने के बाद छुट्टी पर

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोप की गंभीरता को समझते हुए एसपी ने आरोपित दारोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है. इसके साथ ही मामले को जांच के लिए आंतरिक विवाद कमेटी को सौंप दिया है. वहीं इस प्रकरण के बाद पीडित महिला सिपाही छुट्टी पर चली गई है. 

महिला सिपाही ने कहा है कि थाना प्रभारी सुमन कुमार घिनौनी हरकत करते हैं. बेवक्त फोन कर फूहड़ बातें करते है और अश्लील मैसेज भेजने की उनकी आदत बनती जा रही है, जिससे उसे काफी परेशानियों का सामना करना पड रहा है. कुछ ही दिनों के बाद उसकी शादी होने वाली है. आशंका है कि इन बातों का उस पर कोई प्रभाव पड़ सकता है. 

अपने आवेदन के साथ पीडिता ने भेजे गए मैसेज और फोन बातचीत के साक्ष्य भी पेश किए. वहीं, घटना के बात उसकी शादी से भी जोड़कर देखा जा रहा है. इन आरोपों के बारे में आरोपित दारोगा का कहना है कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया गया है. जांच टीम गठित की गई है उम्मीद हैं कि जांच रिपोर्ट के आने के बाद सबकुछ साफ हो जाएगा.

टॅग्स :बिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान