लाइव न्यूज़ :

बिहार: पेट्रोल पंप कर्मी पर हमला कर 42 लाख रुपए लूटे, 32 लाख बरामद

By भाषा | Updated: July 12, 2021 18:28 IST

Open in App

औरंगाबाद, 12 जुलाई बिहार के औरंगाबाद जिले के बारुण थाना अंतर्गत मधुपुर गांव के समीप बदमाशों ने सोमवार को एक पेट्रोल पंप के कर्मचारी को घायल कर 42 लाख रुपये लूट लिए, जिसमें से पुलिस ने 32 लाख रूपये बरामद कर लिए हैं।

पुलिस उपाधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि लूट के बाद पुलिस द्वारा की जा रही छापेमारी के क्रम में जम्होर थाना अंतर्गत मोर डिहरी गांव के पास दो अपराधी मोटरसाइकिल तथा एक थैला छोड़कर तीखे मोड़ का लाभ उठाते हुए फरार हो गए, जिसमें लूटी गयी राशि में से 32 लाख रूपये बरामद हुए हैं।

पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल तथा रुपयों से भरा उक्त थैला बरामद कर लिया है।

उन्होंने बताया कि लूट की इस वारदात में शामिल अपराधियों की धरपकड़ के लिए पूरे जिले की नाकेबंदी कर छापेमारी की जा रही है।

कुमार के मुताबिक, जीटी रोड पर स्थित उक्त पेट्रोल पंप की राशि को उसका कर्मचारी रामनिवास सिंह बैंक में जमा कराने के लिए जा रहा था तभी दो मोटरसाइकिल पर सवार चार अपराधियों ने उसे रोककर रुपए छीनने का प्रयास किया।

उन्होंने बताया कि पेट्रोल पंप कर्मचारी के विरोध करने पर अपराधियों ने उन्हें गोली मारकर जख्मी कर दिया और पैसे से भरा थैला लूटकर फरार हो गए।

पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि घायल पेट्रोल पंप कर्मी जिसकी बांह में गोली लगी है, को उपचार के लिए समीपवर्ती रोहतास जिले के नारायण मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे