लाइव न्यूज़ :

बिहार: कुरियर कंपनी के कार्यालय से 10 लाख रूपये लूटे

By भाषा | Updated: July 12, 2021 17:57 IST

Open in App

पटना, 12 जुलाई बिहार की राजधानी पटना के आलमगंज थाना क्षेत्र स्थित एक कुरियर कंपनी के कार्यालय से बदमाशों ने सोमवार को करीब 10 लाख रूपये लूट लिए। कर्मचारियों को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया गया।

पुलिस अधीक्षक नगर (पूर्वी) जितेंद्र कुमार ने बताया कि इस वारदात को लेकर पुलिस के हाथ कुछ सुराग लगे हैं। मामले की छानबीन जारी है। उन्होंने बताया कि चार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए।

कुमार ने बताया कि वारदात के तुरंत बाद उक्त कुरियर कंपनी के कर्मचारियों द्वारा सूचना नहीं दी गयी। करीब एक घंटे बाद इस वारदात को लेकर एक मीडियाकर्मी के जरिए जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

एक्सप्रेस बीज नामक उक्त कुरियर कंपनी के स्थानीय शाखा प्रबंधक आकाश कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि रवि कुमार के नाम से एक पार्सल को लेने आने की बात कर बदमाश उनके कार्यालय में घुसे और सभी कर्मचारियों को हथियार के बल पर बंधक बनाकर कमरे में बंद कर दिया और लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। उन्होंने बताया कि बदमाशों ने मास्क और कैप पहना हुआ था।

रवि कुमार ने बताया कि अपराधी फरार होने से पहले कार्यालय में लगे सीसीटीवी का डीवीआर भी अपने साथ ले गए। यह पूछे जाने पर कि आप लोगों ने वारदात की जानकारी तुरंत पुलिस को क्यों नहीं दी, राहुल ने कहा, '' पहले हमलोगों ने इसकी सूचना अपने मुख्यालय को दी और उसके बाद थाना का नंबर प्राप्त कर पुलिस को इसकी सूचना दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो