बिहारः हम सभी पीएम मोदी के साथ हैं, रालोजपा सांसदों ने कहा-अफवाह फैलाकर टूट की खबर चलवाई, नीतीश कुमार पर हमला

By एस पी सिन्हा | Updated: August 14, 2022 15:53 IST2022-08-14T15:50:46+5:302022-08-14T15:53:25+5:30

प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज ने चिराग पासवान का नाम लिए बगैर कहा कि कुछ लोग हमारी पार्टी के बदनाम करने के लिए मीडिया में प्रोपेगेंडा चला रहे हैं। उनके गुट के कई नेता सीधे हमारे संपर्क में हैं। वह गुट खत्म हो जाएगा।

bihar RLSP mp Prince Raj, Veena Devi, Chandan Singh and Mehboob Ali Kaiser We are all PM narendra Modi spread rumors news attack Nitish Kumar | बिहारः हम सभी पीएम मोदी के साथ हैं, रालोजपा सांसदों ने कहा-अफवाह फैलाकर टूट की खबर चलवाई, नीतीश कुमार पर हमला

वैशाली की सांसद वीणा देवी ने इन खबरों को भ्रामक और अफवाह बताया।

Highlightsहम सब की आस्था प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ हैं। हम सभी राजग के साथ हैं।भाजपा साथ छोड़कर उन्होंने महा जंगलराज के आगमन के संकेत दे दिए हैं।हम भाजपा के एक ईमानदार साथी हैं, हमें कोई हनुमान नहीं बनना है।

पटनाः केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस की पार्टी रालोजपा के सांसदों के टूटने की खबर के बाद आज रालोजपा के सभी सांसदों ने एकजुटता दिखाई। पटना स्थित रालोसपा कार्यालय में सांसद प्रिंस राज, सांसद वीणा देवी, सांसद चंदन सिंह और सांसद महबूब अली कैसर इकट्ठे हुए। सीएम नीतीश कुमार पर हमला किया।

प्रिंस राज ने कहा कि हम लोग एक हैं। हमारी पार्टी के टूटने की भ्रामक खबर फैलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी सांसद की एकजुटता है और किसी ने अफवाह फैलाकर सांसदों की टूट की खबर चलवाई। हम सब की आस्था प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ हैं। हम सभी राजग के साथ हैं।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज ने चिराग पासवान का नाम लिए बगैर कहा कि कुछ लोग हमारी पार्टी के बदनाम करने के लिए मीडिया में प्रोपेगेंडा चला रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके गुट के कई नेता सीधे हमारे संपर्क में हैं। कुछ दिनों में वह गुट खत्म हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने भाजपा के साथ गठबंधन किया था, लेकिन एक बार फिर भाजपा साथ छोड़कर उन्होंने महा जंगलराज के आगमन के संकेत दे दिए हैं। प्रिंस राज ने कहा कि जिसने भी यह किया है, उसने बहुत ही शर्मनाक काम किया है। उन्होंने कहा कि हम भाजपा के एक ईमानदार साथी हैं, हमें कोई हनुमान नहीं बनना है।

जो लोग हनुमान बने उन्होंने लंका को जलाने के बजाए अयोध्या में ही आग लगा दी। वहीं, वैशाली की सांसद वीणा देवी ने इन खबरों को भ्रामक और अफवाह बताया। जबकि सांसद चंदन सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ने महागठबंधन के साथ जंगलराज लाने का काम किया है।

यह महागठबंधन सरकार विकास नहीं बल्कि बिहार विनाश की ओर ले जाएगा। चंदन सिंह ने कहा कि 2024 में एकबार फिर मोदी की केंद्र में सरकार बनेगी। दल बदल कर नीतीश कुमार क्या साबित करना चाहते हैं? उन्‍होंने कहा कि उनकी पार्टी नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अगला चुनाव लड़ेगी।

Web Title: bihar RLSP mp Prince Raj, Veena Devi, Chandan Singh and Mehboob Ali Kaiser We are all PM narendra Modi spread rumors news attack Nitish Kumar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे