लाइव न्यूज़ :

बिहार में बढ़ते अपराध पर तेजस्वी यादव का हमला, कहा-डकैती, झूठ, छल-प्रपंच और फरेब से बनी सरकार को एक महीना हो गया...

By एस पी सिन्हा | Updated: December 16, 2020 16:30 IST

राजद नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर नीतीश सरकार पर हमला किया. एक महीने पहले कहा था, ऐसा नहीं हुआ तो उनकी पार्टी आंदोलन करेगी.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के कोने-कोने में स्थापित बेतहाशा अपराध को काबू करने की दिशा में ठोस कदम उठा सके.जीतन राम मांझी के ट्वीट के बाद एक बार फिर सियासी बाजार में अटकलों का दौर शुरू हो गया है.बिहार चुनाव 2020 में हम को कुल चार सीटें हासिल हुईं.

पटनाः बिहार में बढ़ते अपराध में तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से नीतीश सरकार पर हमला बोला है. नीतीश सरकार के एक महीना पूरा होने पर तेजस्वी यादव ने हमला करते हुए इसे लूटेरी सरकार बताया है.

उन्होंने कहा कि डकैती, झूठ, लूट, छल, प्रपंच और फरेब से बनी सरकार में अपराधियों और गुंडों का बहार है. उन्होंने कहा है कि फरेब से बनी बिहार सरकार को आज एक महीना हो गया है. सरकार में दो उपमुख्यमंत्री और सबसे अधिक मंत्री, विधायक वाली भाजपा के सांसद, विधायक और मंत्री ही प्रतिदिन अपनी लूटेरी सरकार, मुख्यमंत्री और पार्टी पर सवाल उठाते है. 

तेजस्वी ने अपने ट्वीट में कहा है कि हमारी पढ़ाई, दवाई, कमाई, सिंचाई, सुनवाई, कारवाई और रोजी-रोटी और स्थाई नौकरी जैसे जनसरोकारी मुद्दों आधारित सकारात्मक राजनीति को कुर्सीवादी लोग कभी नहीं हरा पाएंगे.

चोरी की इस नई नवेली सरकार को एक महीना और दे रहे है ताकि वो प्रदेश में फैली रिकॉर्डतोड़ बेरोजगारी को खत्म करने, नौजवानों और किसानों की मांगों को पूर्ण करने, प्रशासन के कण-कण में व्याप्त भ्रष्टाचार और प्रदेश के कोने-कोने में व्याप्त बेतहाशा अपराध को काबू करने की दिशा में ठोस कदम उठा सके.

मुख्यमंत्री जी, विपक्ष के तर्कपूर्ण और तथ्यपूर्ण वाजिब सवालों का कभी भी उत्तर नहीं देते क्योंकि उनके जवाब ही नहीं होता. अगर विपक्ष का जवाब देने में आपकी किसी प्रकार की बची-खुची प्रतिष्ठा का क्षरण होता है तो आप अपनी सरकार के सबसे बडे़ सहयोगी, उनके मंत्री और जनप्रतिनिधियों की शंकाओं का लोकहित में ही जवाब दे दिजीए.

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमारतेजस्वी यादवराष्ट्रीय रक्षा अकादमीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जेडीयूआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया